जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आंतकी से मुठभेड़ में दो जवान शहीद

शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के दौरान भारतीय सेना के चार जवान घायल हो गए। वहीं गंभीर रूप से घायल दो जवानों ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया।



मुठभेड़ में घायल जवानों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो जवानों को गहन चिकित्सा के लिए कमांड अस्पताल भेजा गया. हालांकि डॉक्टर कई की कोशिशों के बावजूद भी भारतीय सेना के जवानो को बचा नहीं पाई। वहीं बाकी दो जवानों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इससे पहले, बुधवार को भी कठुआ-उधमपुर सीमा पर बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए थे। इसके अलावा, उधमपुर जिले में भी सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी की खबर आई थी।

सेना द्वारा जारी बयान में कहा गया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने संयुक्त अभियान शुरू किया था, जो अब भी जारी है।

जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले हिंसा की घटनाओं में इजाफा देखा जा रहा है। यह चुनाव पिछले 10 वर्षों में क्षेत्र का पहला विधानसभा चुनाव होगा और इससे पहले क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। सेना और अर्धसैनिक बल इस दौरान इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सतर्क हैं, ताकि चुनावी प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर