एक बार फिर हुआ छात्र रैगिंग का शिकार : आकाश नेगी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश 

एक बार फिर हुआ छात्र रैगिंग का शिकार : आकाश नेगी

बढ़ती रैगिंग के खिलाफ ठोस कानून बनाने की जरूरत : आकाश नेगी



सोलन : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने बयान जारी करते हुए कहा की सोलन की बाहरा यूनिवर्सिटी में रैगिंग के मामले में पुलिस ने जांच के बाद 2 और छात्रों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल 5 छात्रों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं इस पूरे मामले के सामने आने के बाद बाहरा यूनिवर्सिटी के प्रबंधन ने भी कड़े कदम उठाते हुए मामले में कुछ छात्रों को यूनिवर्सिटी से निकाल दिया है जबकि अन्य के खिलाफ अन्य कार्रवाई की जा रही है। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार विनीत कुमार ने बताया कि मामला सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी में एंटी रैगिंग विंग बनाकर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि दोबारा ऐसी घटना न घटे।

इस घटना के बाद से यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या यूनिवर्सिटी की एंटी रैगिंग कमेटी निष्क्रिय थी, यह मामला एक दिन का नहीं था, बल्कि लंबे समय से चल रहा था, जिसके बावजूद समय रहते इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अमन काचरू केस के बाद प्रोफेशनल कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों में एंटी रैगिंग कमेटी का गठन अनिवार्य किया गया था, ताकि रैगिंग जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। लेकिन देखने में आ रहा है कि अब संस्थानों में यह केवल औपचारिकता के लिए बनाई जाती हैं।

प्रांत मंत्री आकाश नेगी ने कहा की बाहरा यूनिवर्सिटी में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों पर की गई रैगिंग की खबर शिक्षण संस्थान के लिए काफी दुर्भाग्यपुर्ण विषय है। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में एंटी रैगिंग कमेटीयों को सशक्त करने की जरूरत है सरकार को इसके लिए ठोस कदम लेने की जरूरत है अगर आगे से कभी ऐसी खबर आती है तो विद्यार्थी परिषद इसका विरोध करेगी और उग्र आंदोलन करेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से