बस्ती: गैस सिलेंडर से रिसाव के दौरान लगी आग, 9 लोग झुलसे – 7 बच्चे शामिल

बस्ती: गैस सिलेंडर से रिसाव के दौरान लगी आग, 9 लोग झुलसे – 7 बच्चे शामिल 

बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के टेंगरिहा राजा गांव में गैस सिलेंडर फिट करते समय बड़ा हादसा हो गया। सिलेंडर से गैस रिसाव चेक करते वक्त अचानक आग भड़क उठी, जिसमें 9 लोग झुलस गए। घायलों में 7 बच्चे, एक महिला और गैस सिलेंडर लगाने वाला हॉकर शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, टेंगरिहा राजा गांव निवासी रामफल के घर गैस सिलेंडर लगाने के लिए हॉकर सुरेमन गया था। सिलेंडर लगाने के बाद जैसे ही उसने लीकेज चेक किया, रेगुलेटर से आग भड़क गई और तेजी से फैल गई। इस हादसे में सुरेमन समेत सुमन, सिकंदर, रिते, खुशी, अंजली, नीरज, अंशिका और दिव्या गंभीर रूप से झुलस गए।

स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 8 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हॉकर सुरेमन का इलाज सीएचसी कुदरहा में जारी है।

सीओ प्रदीप तिवारी ने बताया कि घर के अंदर चूल्हे में सिलेंडर फिट करते समय रेगुलेटर में आग लग गई। उस समय महिला और बच्चे पास में मौजूद थे, जिसकी वजह से सभी झुलस गए। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर