बरेली: लुटेरी दुल्हन गहनों और नकदी के साथ फरार, शादी के 24 घंटे बाद, पुलिस ने दर्ज किया केस

बरेली: लुटेरी दुल्हन गहनों और नकदी के साथ फरार, शादी के 24 घंटे बाद, पुलिस ने दर्ज किया केस 

बरेली जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के महज 24 घंटे बाद ही दुल्हन अपने ससुराल से गहनों और नकदी के साथ फरार हो गई। आधी रात को जब दूल्हा जागा तो दुल्हन को बिस्तर पर न पाकर हड़कंप मच गया।

पीड़ित सुनील कुमार ने बताया कि उनके छोटे भाई अरविंद की शादी नैनीताल निवासी राधिका से धूमधाम से हुई थी। इस शादी का रिश्ता हल्द्वानी निवासी मनोज और नैनीताल के लक्की ने कराया था। रिश्ता तय करते समय आरोपियों ने यह कहते हुए 1.20 लाख रुपये लिए थे कि दुल्हन की मां की तबीयत खराब है और जल्द शादी करनी जरूरी है।

शादी के बाद राधिका विदाई लेकर अशोकनगर स्थित अरविंद के घर आई। लेकिन 12 जुलाई की आधी रात को वह घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और ₹24,000 नकद लेकर चुपचाप फरार हो गई। दूल्हे और परिजनों ने जब दुल्हन और उसके परिचितों से संपर्क करने की कोशिश की, तो किसी ने भी फोन नहीं उठाया।

पुलिस कार्रवाई

बनियाठेर थाना प्रभारी रमनपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दुल्हन राधिका समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर