बाढ़ प्रभावितों को हिमालय पुत्रा ट्रस्ट ने वितरित खाद्य सामग्री व तिरपाल
बाढ़ प्रभावितों को हिमालय पुत्रा ट्रस्ट ने वितरित खाद्य सामग्री व तिरपाल
तिब्बती कॉलोनी, वशिष्ठ , सोलंग नाला सहित अन्य क्षेत्रों में जाना प्रभावितों को का हाल
मनाली : ओम बौद्ध /
बाढ़ प्रभावितों की मदद को हिमालय पुत्रा ट्रस्ट मनाली आगे आया है। ट्रस्ट के सदस्यों ने बाढ़ प्रभावित जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री व तिरपाल वितरित किए। उन्होंने तिब्बती कलोनी, वशिष्ठ, पलचान, सोलंग नाला सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर प्रभावितों परिवारों का हाल जाना व जरूरत के हिसाब से उनकी मदद की। गौर हो कि गत दिनों तिब्बती कलोनी व सोलंगनाला में भूस्खलन से कई घर खाली करने पड़े हैं तथा ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
हिमालय पुत्रा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी एवं नगर परिषद मनाली के पूर्व अध्यक्ष चमन कपूर ने बताया कि बाढ़ से बहुत से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की ओर से प्रभावित परिवारों की यथासंभव मदद करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के सदस्यों ने कुल्लू जिला सहित मंडी में भी प्रभावित परिवारों तक पहुंचने व उनका दुख दर्द बांटने का प्रयास किया है।
कोई टिप्पणी नहीं