प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावितों के प्रति गंभीर नहीं: सावित्री ठाकुर - Smachar

Header Ads

Breaking News

प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावितों के प्रति गंभीर नहीं: सावित्री ठाकुर

 प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावितों के प्रति गंभीर नहीं: सावित्री ठाकुर

कहा, केंद्र सरकार बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए हमेशा तत्पर


मनाली : ओम बौद्ध /

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने आज मनाली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का भी जायजा लिया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने मनाली गांव, समाहण, बाहंग, पलचान, सोलंग गांव में बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात की। मनाली के परिधि गृह में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कुल्लू से सोलंग गांव तक वाहन द्वारा जबकि कुछ जगह पैदल चलकर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से बातचीत की। अधिकांश प्रभावित परिवारों ने बताया कि इस आपदा के बाद प्रदेश सरकार की ओर से कोई सहायता नहीं मिली है न ही कोई अधिकारी मिलने आया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने जन सहयोग कर प्रभावित परिवारों को मदद पहुंचाई है जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह सौतेला रवैया ठीक नहीं है जबकि केंद्र सरकार की तरफ से प्रभावितों को हर प्रकार की सहायता की जा रही है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वय हिमाचल का दौरा कर 1500 करोड़ की राशि जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने सभी मंत्रियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने का आदेश दिया है और विस्तृत रिपोर्ट जल्द से जल्द पेश करने को कहा है। उन्होंने कहा कि अपने दौरे के दौरान उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से बातचीत की है और एनएचएआई के अधिकारियों ने यह कहा है कि जल्द से जल्द कुल्लू मनाली नेशनल हाइवे बहाल किया जाएगा और ब्यास नदी के तटीयकरन का कार्य भी शुरू किया जाएगा। फिलहाल हमारी प्राथमिकता रहेगी कि किसानों और बागवानों के नगदी फसलों को मंडियों तक किसी तरह पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि इस बार किसानों बागवानों का भारी नुकसान हुआ है। केंद्र सरकार का प्रयास रहेगा कि आने वाले समय में किसानों को इस तरह का नुकसान न उठाना पड़े।

कोई टिप्पणी नहीं