बिलासपुर के BRO जवान का हुआ निधन, अरुणाचल प्रदेश में कर्तव्य-निर्वहन के दौरान - Smachar

Header Ads

Breaking News

बिलासपुर के BRO जवान का हुआ निधन, अरुणाचल प्रदेश में कर्तव्य-निर्वहन के दौरान

 बिलासपुर के BRO जवान का हुआ निधन, अरुणाचल प्रदेश में कर्तव्य-निर्वहन के दौरान 



बिलासपुर जिले की  नैनादेवी तहसील के दगड़ाहण गांव के रहने वाले सीमा सड़क संगठन (BRO) के जवान पवन कुमार का अरुणाचल प्रदेश में कर्तव्य-निर्वहन के दौरान निधन हो गया। जवान के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

सीमा सड़क संगठन में तैनात पवन कुमार अपनी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए जाने जाते थे। सेवा के दौरान हुए उनके निधन को प्रदेश ने एक बड़ी क्षति बताया है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि—

“कर्तव्यनिष्ठ जवान के रूप में पवन कुमार की सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें।”

मुख्यमंत्री ने जवान के परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं