आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ, भलेई में हुई जिला बैठक
आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ, भलेई में हुई जिला बैठक
चंबा : जितेन्द्र खन्ना /
हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला चम्बा की बैठक आज दिनांक 05/11/2025 को भलेई में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता राज्य कार्यकारी अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना ने की।इसके उपरांत स्कूल प्रवक्ता संघ द्वारा आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए हाथ आगे बढ़ाए तथा मानवता का धर्म निभाते हुए उन्हें राहत राशि भेंट की। बरसात के मौसम के कारण जिला चम्बा के विभिन्न क्षेत्रों में इस बार बारिश ने भारी तबाही मचाई जिससे जान माल का काफी नुकसान हुआ।
हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने इन लोगों की मदद के लिए एक मुहिम चलाई तथा प्रदेश भर के प्रवक्ताओं ने अंशदान कर के राशि एकत्रित की जिसे हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में आपदा पीड़ितों में बांटा गया।
ये जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना ने कहा कि मानवता धर्म ही सर्वोपरि है तथा इसी जज्बे को कायम रखते हुए प्रवक्ता संघ ने इस बार भी बढ़चढ़ कर इस पुनीत मुहिम में अपना सहयोग किया है।विदित रहे कि इससे पहले भी 2023 में आई आपदा में प्रवक्ता संघ ने 12 लाख से ज्यादा की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान के रूप में जमा की थी। राज्य स्कूल प्रवक्ता संघ द्वारा अधिकृत टीम में जिला महासचिव राजेश ठाकुर, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष शौकत अली, मुख्य विधिक सलाहकार राजेश शर्मा ने अन्य पदाधिकारियों के साथ जिनमें मुख्य सलाहकार ज्ञान भारद्वाज ,जिला एक्शन कमेटी अध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव ठाकुर, डॉ अतर सिंह,जिला कोषाध्यक्ष प्रताप नेगी, राज्य संगठन सचिव राजदीन, मुख्य प्रेस सचिव आशीष ठाकुर,मुख्य वेब सचिव विनोद टंडन, जिला संचालन समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष भुवनेश्वर व हरविंदर सिंह, संजय ठाकुर, जिला मुख्यालय सचिव राजीव ठाकुर, विभिन्न खंडों के प्रधान व सचिवों में सुनील मांडला, नीम राज कौशल, तुला राम, व्यास देव, कृष्ण पाखरेटिया, संजय शर्मा, पवन देवल,परमजीत शर्मा,संसार पाल, तिलक राज शर्मा, ललित शर्मा, सुरजीत ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, बालक राम शर्मा आदि उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं