जन जातीय क्षेत्र शिंकुला पास में हिमालय कंपनी के खिलाफ मजदूरों का ज़ोरदार धरना प्रदर्शन
जन जातीय क्षेत्र शिंकुला पास में हिमालय कंपनी के खिलाफ मजदूरों का ज़ोरदार धरना प्रदर्शन
300 मजदूरों ने तीन महीने से वेतन न मिलने पर टनल निर्माण कार्य किया ठप
मनाली : ओम बौद्ध /
हिमाचल में 16560 फीट की ऊंचाई पर विश्व की सबसे ऊंचाई पर बनने जा रही शिंकुला पास टनल प्रोजेक्ट परियोजना में पिछले कई महीनों से 300 मजदूरों को वेतन न मिलने पर मजदूरों ने परियोजना प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करके कार्य बंद कर दिया है। हिमालय कंपनी के मज़दूर माइनस 35 डिग्री सेल्सियस में यहां पर कार्य कर रहे हैं बड़ी विडंबना की बात यह है कि मजदूरों को पिछले 3 महीने से वेतन ही नहीं मिल रहा है। जिसके चलते ना ही मजदूर दशहरा मना पाए और ना ही दीपावली मजदूरों ने कंपनी के कार्य को बंद करके रखा था। उसके बाद 30 अक्तूबर तक कंपनी के आश्वासन मिलने पर फिर से कार्य शुरू किया गया मगर तीस अक्टूबर खत्म होने के बाद भी कंपनी ने मजदूरों को वेतन भुगतान नहीं किया जिसके चलते मजदूर फिर से हड़ताल पर चले गए है और कंपनी के खिलाफ नारेबाजी और हड़ताल शुरू कर दी है। मजदूरों का आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों द्वारा सभी मजदूरों को घर जाने को कहा जा रहा है जिसके चलते मजदूरों में भारी रोष व्याप्त हो गया है कार्य कर रही हिमालय कंपनी का उन्होंने कार्य बंद कर दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं