झनियार गांव अग्निकांड: विधायक शौरी पहुंचे प्रभावित परिवारों के बीच, राहत व पुनर्वास कार्यों की ली जिम्मेदारी

 झनियार गांव अग्निकांड: विधायक शौरी पहुंचे प्रभावित परिवारों के बीच, राहत व पुनर्वास कार्यों की ली जिम्मेदारी


कुल्लू : विजय ठाकुर /

सोमवार का दिन बंजार विधानसभा क्षेत्र की तीर्थन घाटी के लिए अत्यंत पीड़ादायक साबित हुआ, जब दुर्गम नोहांडा पंचायत का झनियार गांव भीषण अग्निकांड की चपेट में आ गया। एक वर्ष के भीतर यह क्षेत्र में आगजनी की दूसरी बड़ी घटना है, जिसने 16 परिवारों को बेघर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी शाम को ही प्रभावित गांव पहुंचे और ग्रामीणों के दुःख में सहभागी बने। इस अग्निकांड में कुल 16 मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं।


विधायक शौरी ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा व्यक्तिगत रूप से स्थिति का जायजा लिया। मंगलवार को भी वे पूरे दिन प्रभावित परिवारों के बीच रहे और स्वयं राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने 16 परिवारों को राशन किट, तिरपाल, कंबल तथा बर्तन किट प्रदान की। इसके अतिरिक्त विधायक शौरी ने ग्रामीणों को नगद राहत का भी आश्वासन दिया है व गांव में सामूहिक भोज की एक माह जिम्मेवारी ली है। 


विधायक शौरी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गांव को जल्द ही पुनः बसाया जाएगा, तथा सरकार और समाज दोनों के सहयोग से पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ होंगे। उन्होंने स्थानीय जनता, सामाजिक संस्थाओं व समाजसेवियों से अपील की कि इस कठिन भौगोलिक क्षेत्र और आगामी शीतकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दिल खोलकर सहयोग करें।


साथ ही विधायक शौरी ने समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि शुष्क मौसम में आगजनी की संभावनाओं को लेकर सतर्कता बरतें और किसी भी असामान्य स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचित करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर