फतेहपुर के रैहन में भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, जोरदार रैली के साथ कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह
फतेहपुर के रैहन में भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, जोरदार रैली के साथ कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर संगठनात्मक जिला नूरपुर के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में आज एक भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन रैहन के एक निजी पैलेस में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने की जबकि विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश काका मौजूद रहे।यह सम्मेलन राजा तलाब और फतेहपुर भाजपा मंडलों के विभिन्न मोर्चों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार, आगामी दिनों में रे भाजपा मंडल का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है जिसे क्षेत्र के युवा मोर्चा महामंत्री सहित दो युवकों के हालिया दुर्घटना में मौत होने के कारण आगे के लिए स्थगित रखा गया।कार्यक्रम में जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा सुमन देवी, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी रविंद्र चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष पुनित महाजन, दोनों मंडलों के मंडलाध्यक्षों सहित विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष व पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।इस सम्मेलन से पूर्व गारन से रैहन तक एक विशाल रैली निकाली गई जिसमें युवाओं ने भारी संख्या में भाग लिया। रैली के उपरांत निजी पैलेस रैहन में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन शुरू हुआ।इस दौरान पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, जिला अध्यक्ष राजेश काका, मंडलाध्यक्षों एवं महिला व युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए पार्टी की नीतियों और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।फतेहपुर का 20 साल का सूखा इस बार खत्म होगा l आज के इस कार्यक्रम मे पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि “फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों से भाजपा का जो सुखा पड़ा हुआ था 2027 के विधानसभा चुनाव में वह हरा भरा हो जाएगाl ऐसा आश्वासन देकर उन्होंने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का मनोवल बढ़ाया


कोई टिप्पणी नहीं