कांगड़ा जिले में किसान मोर्चा संगठनात्मक परिचय बैठक सम्पन्न, बूथ स्तर पर अभियान तेज करने पर जोर
कांगड़ा जिले में किसान मोर्चा संगठनात्मक परिचय बैठक सम्पन्न, बूथ स्तर पर अभियान तेज करने पर जोर
आज दिनांक 14 नवंबर 2025 को संगठनात्मक जिला कांगड़ा किसान मोर्चा की परिचय बैठक जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा मोहिंदर राणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि कांगड़ा चंबा संसदीय प्रभारी किसान मोर्चा ब प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा संजीव ठाकुर जी उपस्थित रहे और विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिलाध्यक्ष कांगड़ा सचिन शर्मा जी का मार्गदर्शन रहा। सचिन शर्मा ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि किसान मोर्चा भाजपा का एक बहुत महत्वपूर्ण मोर्चा है और हर पदाधिकारी ब कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक जाने की आवश्यकता है ताकि हर एक किसान तक केंद्र की मोदी सरकार की चलाई जा रही योजनाओं का पता चले। प्रभारी ब प्रदेश महामंत्री संजीव ठाकुर ने संगठन का परिचय करने के बाद प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे एक बूथ 10 किसान अभियान पर जोर देते हुए कहा कि अब मंडल स्तर पर बैठकें की जाएंगी और कार्यकारणी का विस्तार भी किया जाएगा। हर बूथ में हर किसान तक केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सब को मिले। प्रदेश,जिला ब मंडल के पदाधिकारियों का प्रवास हर बूथ पर हो, इस पर ध्यान देने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा मोहिंदर राणा ने टोपी मफलर पहनाकर मुख्यातिथि संजीव ठाकुर ब जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा को सम्मानित किया और स्वागत किया। बैठक में जिला कार्यकारणी के सभी पदाधिकारी,सभी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ब महामंत्री के साथ प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल रहे।


कोई टिप्पणी नहीं