भाजपा ने साधा निशाना : “उपलब्धियों नहीं, विफलताओं का जश्न मना रही कांग्रेस सरकार” – राकेश जम्बाल
भाजपा ने साधा निशाना : “उपलब्धियों नहीं, विफलताओं का जश्न मना रही कांग्रेस सरकार” – राकेश जम्बाल
मंडी : अजय सूर्या /
भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्बाल ने प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर मंडी में जश्न मनाने की घोषणा को जनता के साथ मज़ाक करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार तीन साल में कोई भी वादा पूरा नहीं कर पाई और हर वर्ग को निराश किया है।
जम्बाल ने आरोप लगाया कि सड़कें, स्वास्थ्य सेवाएं व अन्य सुविधाएं बदहाल हैं, जबकि बेरोजगार, कर्मचारी, पेंशनर, किसान-बागवान सरकार की नीतियों से परेशान हैं। मंडी जिले के प्रति सौतेले व्यवहार, संस्थानों को कमजोर करने और विकास कार्यों को रोकने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि सहारा योजना, आयुष्मान भारत जैसे कल्याणकारी कार्यक्रम बंद किए गए, जिससे हजारों परिवार प्रभावित हुए। महिलाओं को 1500 रुपये, हर साल 1 लाख नौकरियों सहित अनेक वादों पर सरकार खरा नहीं उतरी।
जम्बाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार चाहे जश्न मनाए, लेकिन जनता तीन वर्षों की विफलताओं को भली-भांति समझ चुकी है और आगामी चुनावों में इसका जवाब देगी।


कोई टिप्पणी नहीं