सोलंगनाला स्थित कंचन नाग के मंदिर की सरायं में अचानक लगी आग
सोलंगनाला स्थित कंचन नाग के मंदिर की सरायं में अचानक लगी आग
एक लाख की सम्पत्ति राख
मनाली : ओम बौद्ध /
सोलंगनाला स्थित कंचन नाग के मंदिर की सरायं में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। आग की लपते देख वहां अफरा तफरी मच गई। आग लगने से लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
अग्निशमन केंद्र मनाली से प्राप्त जानकारी शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे नाग देवता की सरायं में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने सरायं में भड़की आग की सूचना अग्निशमन केंद्र मनाली को दी। मनाली से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग भुझाने के प्रयास शुरू किए गए। लगभग एक घंटे की मशक्क्त के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन केंद्र मनाली के प्रभारी सरनपत ने बताया कि आग से लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है जबकि दस लाख की सम्पति बचाई गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


कोई टिप्पणी नहीं