संदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड मे राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया

चित्र
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड मे राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया ( रतीक्ष : कुमार ज्वाली ) उपमंडल ज्वाली के अधीन पड़ते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड मे राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया । इस मौके पर प्रधानाचार्य महोदय ने बच्चों को राष्ट्रीय दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रधानाचार्य महोदय ने बच्चों को बताया कि इस दिन को महान हॉकी के खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद (प्रयागराज) में हुआ था। उन्होंने भारत को ओलंपिक गेम में 1928,1932, 1936 में गोल्ड मेडल दिलाया। प्रधानाचार्य महोदय ने बच्चों को खेल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस उपलक्ष में खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने भिन्न खेलो मे भाग लेकर इस दिवस को मनाया इस अवसर पर वॉलीबॉल, रस्सी खींच, बैडमिंटन, खो खो इत्यादि खेलने खिलाई गई। इस अवसर पर सभी अध्यापक उपस्थित रहे । प्रधानाचार्य महोदय ने बच्चों से कहा की बच्चों को खेलकूद में भाग लेना चाहिए ताकि पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक व्यायाम भी जरूरी है।

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में लगाए जाएंगे चार और ट्यूबवेल,15 ट्यूबवेलों को किया जाएगा पूर्ण स्वचलित :कृषि मंत्री चंद्र कुमार

चित्र
  ज्वाली,नगरोटा सूरियां तथा कोटला में सीवरेज सिस्टम पर खर्च होंगे 80 करोड़ रुपए: कृषि मंत्री चंद्र कुमार कहा.......ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में लगाए जाएंगे चार और ट्यूबवेल,15 ट्यूबवेलों को किया जाएगा पूर्ण स्वचलित कृषि मंत्री ने लुधियाड़ में 75 लाख से बनने वाले नलकूप का किया शिलान्यास 2 पंचायतों के लोगों को मिलेगा फायदा ज्वाली: कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत कोटला, नगरोटा सूरियां की बस्तियों के अतिरिक्त ज्वाली नगर पंचायत क्षेत्र में मल निकासी सुविधा उपलब्ध करवाने पर लगभग 80 करोड़ रुपए व्यय किये जायेंगे। यह जानकारी उन्होंने आज मंगलवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के लुधियाड़ में 75 लाख रुपए से बनने वाले नलकूप का शिलान्यास करने के उपरांत जनसभा को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि लुधियाड़ एवम पलौहड़ा उठाऊ पेयजल योजना पर इस नलकूप के लगने से क्षेत्र के लगभग दो हज़ार लोगों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने इस मौके पर नलकूप खुदाई मशीन का बटन दबा कर विधिवत शुभारंभ किया कृषि मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के नगरोटा सूरियां में मल निकासी य...

इस राशियों के प्रेमी युगल अपनी ख़ुशी के पलों का आनंद ले सकते व जानें आज का पंचांग

चित्र
इस राशियों के प्रेमी युगल अपनी ख़ुशी के पलों का आनंद ले सकते व जानें आज का पंचांग  मेष राशिफल  आशीर्वाद से आज आप अधिक आसानी से निर्णय लेने में सक्षम हो सकते हैं। आपके बच्चे स्वस्थ हैं और आपके सहकर्मी सहायक हैं। आपको वेतन वृद्धि या प्रोत्साहन मिल सकता है। डेयरी, जल, अनाज, कला और संस्कृति से जुड़े क्षेत्र में काम करने वाले लोगों का दिन अच्छा रह सकता है। वृषभ  राशिफल  आज आप प्रवास या नौकरी बदलने की योजना बना सकते हैं, लेकिन कोई भी निर्णय लेने से पहले सावधानी से सोचने की सलाह दी जाती है। आपके बच्चों का स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है। निवेश में सट्टेबाजी से बचें और प्रेमी जातकों को शादी के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले इंतजार करना चाहिए। मिथुन  राशिफल आज आप धैर्यवान और केंद्रित रहेंगे. ध्यान आपको ध्यान केंद्रित करने और अपने प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने में मदद कर सकता है। आपके अधीनस्थ आपका सहयोग करेंगे और आप काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है जो आपके नेटवर्क का विस्तार करने में आपकी मदद ...

इन्दौरा में 7 वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या,मां व आशिक देवर को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

चित्र
इन्दौरा में 7 वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या,मां व आशिक देवर  को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा  पुलिस जिला नूरपुर के अन्तर्गत वर्ष 2019 में पुलिस थाना इन्दौरा में एक 7 वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या का मामला प्रकाश में आया था जिस पर पुलिस थाना इन्दौरा में विभिन्न धाराओं 302, 201,34 के मामला दर्ज किया गया था आपको बताते चलें कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए 24 घंटे में हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया था। इस मामले में एक कलयुगी मां ने मां के पवित्र शब्द को कलंकित करते हुए अपने आशिक देवर के साथ मिलकर अपने 7 साल के बेटे विनय को मौत के घाट उतार कर उसके शव को झाड़ियों में छुपा दिया था।    पुलिस ने जाँच के दौरान इस मामले में शीघ्र कारवाई करते हुए बच्चे की मां व देवर को हिरासत में लेकर आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था।  जिस पर माननीय अदालत अतिरिक्त सत्र न्यायलय नूरपुर द्वारा   28.08.23 को दोनों नामांकित आरोपियों सेवा कुमार व पूना देवी को दोषी करार करते हुए उपरोक्त दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास व एक-एक लाख रुपये जुर्माने से ...

सुलह विस क्षेत्र की घराना, बच्छबाई तथा परमारनगर में लिया नुक्सान का जायजा

चित्र
  राज्य सरकार हर प्रभावित तक मदद पहुंचाना कर रही सुनिश्चित: डिप्टी सीएम       सुलह विस क्षेत्र की घराना, बच्छबाई तथा परमारनगर में लिया नुक्सान का जायजा          पेयजल योजना चौकी-जौना-क्यारवां तथा पुढ़वा का भी किया निरीक्षण ( पालमपुर : केवल कृष्ण शर्मा ) उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में इस मॉनसून में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है लेकिन राज्य सरकार हर प्रभावित तक मदद पहुंचाना सुनिश्चित कर रही है प्रदेश के संसाधनों पर हिमाचल के लोगों का हक है और आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए इन संसाधनों से हर संभव प्रयास किए जाएंगे।  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को जलशक्ति मंडल थुरल के अंतर्गत पुड़वा की उठाऊ पेयजल योजना और पेयजल योजना चौकी-जौना-क्यारवां का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सुलह विधान सभा क्षेत्र में भारी बरसात से प्रभावित ग्राम पंचायत घराना एवम बच्छवाई, परमारनगर का दौरा किया और प्रभावित लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में लोगों को भारी नुकस...

भाजपा मण्डल की लिस्ट जारी होते ही सोशल मिडिया पर शुरु हो गयी थी इस्तीफों की झड़ी

चित्र
  रैहन मे भाजपा मण्डल की बैठक का अयोजन, बीते कल जिलाकार्यकरणी की नियुक्तयों पर हुई चर्चा ‌ लिस्ट जारी होते ही सोशल मिडिया पर शुरु हो गयी थी इस्तीफों की झड़ी फतेहपुर : वलजीत ठाकुर  पिछले दिन रविवार को भाजपा संगनाठत्मक जिला के पदाधिकारी व सदस्यों की सूची जारी हुई थी उसी समय जिला कार्यकरणी के नब नियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों की सोशल मीडिया के माध्यम से इस्तीफो की झड़ी शुरू हो गयी थी । इसी मामले को लेकर आज फतेहपुर के रैहन मे एक नीजि पैलस मे फतेहपुर भाजपा मण्डल की एक आपातकालीन बैठक मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र राणा की अध्यक्ष मे हुई । बैठक मे पंहुचे कार्यकर्ताओं ने अपना अपना रोणा रोया ।   राजा के नव नियुक्त वजीर ने राजा को घेरा,बताया डिक्टेटर जंहा एक तरफ वैठक मे हुई नियुक्तयो पर आज भाजपा मण्डल की बैठक मे मौहोल गर्म रहा तो बही इन पर खुल कर चर्चा भी हूई । बैठक मे पंहुचे भाजपा जिलाध्यक्ष के नबनियक्त सदस्य तरसेम राणा ने तो जिला भाजपा अध्यक्ष को डिक्टेटर ( तानाशाही ) करार दिया है इस मौका पर उन्होंने कहा की फिलहाल उन्होंने अपने नेता पुर्व मंत्री एवं फतेहपुर भाजपा के ...

श्रीखंड महादेव यात्रा को किया स्थगित :आशुतोष गर्ग

चित्र
श्रीखंड महादेव यात्रा को किया स्थगित :आशुतोष गर्ग श्रीखंड महादेव के मार्ग पर ग्लेशियर होने के खतरे तथा ख़राब मौसम के कारण श्रीखंड महादेव के मार्ग पर यात्रा को स्थगित किया गया था परन्तु इसके बावजूद यह जानकारी में आया है की इस मार्ग पर कुछ श्रद्धालू अवैध रूप से यात्रा कर रहे हैं अतः इस मार्ग को आगामी आदेशों तक प्रतिबंधित किया गया है ताकि किसी भी अनहोनी घटना घटित न हो उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने आज इस आशय का एक आदेश जारी करते हुए श्रीखंड महादेव के मार्ग को अगले आदेशों तक बंद कर दिया है आदेश में कहा गया है कि इन आदेश की अह्वेलना को गंभीरता से निपटा जाएगा

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: