संदेश

60 साल में काँग्रेस ने जो नही किया वह हमने 10 साल में पूरा करके दिखायाः नितिन गडकरी

चित्र
भारत को भय, भूखमरी, आंतकवाद, भ्रष्टाचार मुक्त करने का संकल्प पूरा करेंगे : नितिन गडकरी  60 साल में काँग्रेस ने जो नही किया वह हमने 10 साल में पूरा करके दिखायाः नितिन गडकरी  ऊना/कुल्लू :- केन्द्रीय सड़क,परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने आज हिमाचल में ऊना व आनी दो जनसभाओं को संबोधित किया व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा यह चुनाव काँग्रेस व भाजपा का भविष्य के फैसले का चुनाव नही बल्कि सही अर्थ में देश व देश की जनता के भविष्य का चुनाव है और यह निर्णय जनता को करना है कि कौन सी पार्टी कौन सा नेता आपके भविष्य के लिए काम कर सकता है देश के 60 साल काँग्रेस को सरकार चलाने का मौका दिया था उन्होंने मात्र गरीबी हटाओ का नारा दिया पर धरातल पर कुछ काम नही किया। देश के दो मुख्य क्षेत्र है खेती और उद्योग जोकि बिना पानी, बिजली व संचार साधनों के बिना नही चल सकते है उद्योग के बिना कोई रोजगार नही हो सकता 60 सालों में कृषि क्षेत्र में काँग्रेस ने कुछ भी विकास नही किया भारत में 60 प्रतिशत लोग गाँव में रहते है और बाकी शहरों में लोगों का पलायन शहरो...

जिसका न कोई घर न कोई ठिकाना तो फिर उसको काहे को सांसद बनाना :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

चित्र
  भाजपा प्रत्याशी डा. राजीव भारद्वाज एवं मोदी जी के लिए घर घर बोट मांगते अपनी टीम के साथ पूर्व विधायक प्रवीन कुमार । जिसका न कोई घर न कोई ठिकाना तो फिर उसको काहे को सांसद बनाना :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक  संसदीय क्षेत्र में जिसका न कोई घर है न कोई ठिकाना तो फिर उसे काहे को सांसद बनाना । यह प्रतिक्रिया अपने चुनावी प्रचार प्रसार अभियान के अन्तिम दौर में पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने डोर टु डोर व्यक्त की । पूर्व विधायक ने अपनी टीम के साथ मोदी जी का संकल्प पत्र विकसित भारत व भाजपा प्रत्याशी डा राजीव भारद्वाज जी की अपील को घर घर बांटते हुए कहा एक तरफ़ भाजपा ने कांगड़ा - चम्वा संसदीय क्षेत्र के केन्द्र विन्दू जसूर से जमीनी ( डाऊन टु अर्थ ) कर्मशील कार्यकर्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है दूसरी तरफ कांग्रेस ने आसमान में उड़ने वाले नेता को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यहाँ वस इतना ही फर्क है भाजपा प्रत्याशी ने पराक्रम की राजनीति की ओर कांग्रेस के प्रत्याशी ने परिक्रमा की राजनीति की है। वहीं भाजपा प्रत्याशी का संसदीय क्षेत्र के केन्द्र विन्दू में अपना घर एवं ठिकाना...

मुख्यमंत्री सुक्खू के आरोपों पर भाजपा की कड़ी प्रतिक्रिया, माफी की मांग : कर्ण नंदा

चित्र
 मुख्यमंत्री सुक्खू के आरोपों पर भाजपा की कड़ी प्रतिक्रिया, माफी की मांग : कर्ण नंदा शिमला : गायत्री गर्ग / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने आज एक महत्वपूर्ण बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि भाजपा हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री आर डी कश्यप की अगुवाई में आज शिमला में चुनाव आयोग से मिला। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व रिटायर्ड आईएएस जे सी शर्मा और पूर्व मेयर कुसुम सदरेट भी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को एक मेमोरेंडम सौंपा, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रचार में लगाए गए आरोपों की कड़ी निंदा की गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि 55 लाख रुपये पकड़े गए है, जो कि निराधार, गलत और तथ्यों से परे है। कर्ण नंदा ने अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू राजनीतिक वातावरण को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें चुनाव में अपनी हार का आभास हो रहा है। भाजपा का मानना है कि मुख्यमंत्री का यह बयान केवल जनता का ध्यान भटकाने के लिए है। भाजपा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि यदि 55 लाख रुपये की सामग्री का आरोप सही है, त...

सुक्खू-रायजादा की दोस्ती में हिमाचल को लग रहा करोड़ों का चूना: सतपाल सत्ती

चित्र
सुक्खू-रायजादा की दोस्ती में हिमाचल को लग रहा करोड़ों का चूना: सतपाल सत्ती सुक्खू-रायज़ादा ने किया लोन घोटाला: सत्ती सुक्खू बतायें, बिना पैसे दिए काँगड़ा बैंक से रायज़ादा के 6 करोड़ लोन क्यों-कैसे हुए ज़ीरो चुनावी हलफ़नामे में सतपाल रायजादा ने बोला झूठ, चुनाव आयोग व जनता को किया गुमराह ऊना सदर से विधायक श्री सतपाल सिंह सत्ती ने आज भाजपा के पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू व हमीरपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा पर हिमाचल की जनता के पैसों की हेराफेरी के गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही चुनाव आयोग को अपना ग़लत हलफ़नामा देने की बात कही है।  श्री सतपाल सत्ती ने कहा “ हिमाचल में चल रही कांग्रेस सरकार का नैतिक रूप से पतन हो चुका है। मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ साथ कांग्रेस का हर नेता हेराफेरी में लगा हुआ है। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल राजज़ादा का अनैतिक कार्यों को करने का एक लंबा इतिहास है। लेकिन सुक्खू और रायज़ादा की मिलीभगत से जनता के मेहनत की कमाई की एक बड़ी हेराफेरी का मामला सामने आया है। सुक्खू ने अपने दोस्त...

बरोट वैली के छोटा बंगाल और बड़ा बंगाल पहुंचे राजीव भारद्वाज

चित्र
  मुख्यमंत्री सुक्खू सभी नहीं मात्र पात्र महिलाओं को 1500 देने की कर रहे बात : राजीव भारद्वाज कहा, पात्रता शर्तों में हिमाचल की मात्र 10 प्रतिशत महिलाएं  भारत के विकास के लिए मोदी जैसा शक्तिशाली नेतृत्व आवश्यक : राजीव भारद्वाज कांगड़ा :- लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर जनता के भारी समर्थन से भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी कांगड़ा लोकसभा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बरोट वैली के छोटा बंगाल और बड़ा बंगाल में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरन कहा कि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 400 सीटों के साथ लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 वर्षों में अपने कार्यकाल में कई विकास किए हैं जिनके माध्यम से गरीबों और आम जनता के लिए सशक्तिकरण और विकास उनका मुख्य उद्देश्य रहा हैं। इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में भी कई प्रोजेक्ट्स और योजनाओं को शुरू किया है जिससे प्रदेश की रोजगार और आर्थिक स्थिति मजबूत हुई। प्रत्याशी राजीव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में झूठी सर...

लोकसभा चुनावों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार पारदर्शी तथा भयमुक्त बनाए रखने के लिए जिला चम्बा में सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं

चित्र
लोकसभा चुनावों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार पारदर्शी तथा भयमुक्त बनाए रखने के लिए जिला चम्बा में सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं तथा कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन किया जा रहा है। यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी चम्बा मुकेश रेपस्वाल ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कही। उन्होंने बताया कि जिला के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में विभिन्न स्तर पर जांच व निगरानी टीमों को तैनात किया गया है। लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत जिला में लागू सख्त कानून व्यवस्था की बदौलत अब तक कुल 1 करोड़ 5 लाख 1 हजार 145 की नकदी , मादक पदार्थ तथा अन्य वस्तुएं जब्त की जा चुकीं हैं। विधानसभा क्षेत्र भरमौर में 6 लाख 98 हजार 143 रूपए, विधानसभा क्षेत्र भटियात में 13 लाख 49 हजार 583 रुपए, विधानसभा क्षेत्र चम्बा में 50 लाख 36 हजार 604 रुपए, विधानसभा क्षेत्र चुराह में 7 लाख 80 हजार 581 रुपए तथा विधानसभा क्षेत्र डलहौजी में 26 लाख 36 हजार 234 रुपए की नकदी मादक पदार्थ तथा अन्य वस्तुएं जब्त की गई हैं। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 20,989 लीटर शराब जब्त की गई है जिसकी कीमत 60 लाख 13 हजार 848 रुपए है। साथ ही जिला में 10.6...

बटाला पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया

चित्र
बटाला पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया  बटाला,  (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर) लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर एसएसपी बटाला मैडम अश्वनी गोत्याल के दिशा-निर्देशों के तहत बटाला पुलिस (सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन) आपराधिक गतिविधियों को रोकने, जनता का विश्वास बढ़ाने के लिए काम कर रही है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह फ्लैग मार्च किया गया.।  इस अवसर पर बोलते हुए, आजाद दविंदर सिंह, डीएसपी (एच) बटाला ने कहा कि एस.एस.पी. मैडम अश्वनी गोट्याल के आदेशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों में सुरक्षा एवं सौहार्द की भावना बनाये रखने हेतु अर्धसैनिक बल के साथ विभिन्न बाजारों में फ्लैग मार्च किया गया। उन्होंने कहा कि इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों को सुरक्षा का एहसास कराना और असामाजिक तत्वों के मन में पुलिस का डर पैदा करना है.।  उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें किसी असामाजिक तत्व या किसी अवैध गतिविधि के बारे में पता चले तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें या पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दें. सूचना देने वाले का ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: