संदेश

ट्रेजरी ऑफिसर राकेश शर्मा सेवानिवृत्त

चित्र
 ट्रेजरी ऑफिसर राकेश शर्मा सेवानिवृत्त  ( पालमपुर : केवल कृष्ण ) पालमपुर : राकेश शर्मा शनिवार को ट्रेजरी ऑफिसर पालमपुर के पद से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर  कोषाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया और उनके सुखद भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। राकेश शर्मा ने  वर्ष 1988 में डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरी कुल्लू से सेवा आरंभ की और लगभग 36 वर्षों तक विभाग में विभिन्न पदों पर सेवा की। उन्होंने इस दौरान कुल्लू, धीरा, खुंडिया,  जोगिन्दरनगर, नाहन, हमीरपुर तथा पालमपुर में सरहानीय सेवायें प्रदान की और आज पालमपुर से कोषा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। विदाई समारोह में राकेश शर्मा की धर्मपत्नी प्रतिभा शर्मा, बेटा प्रियांशु और भाई राजेश शर्मा सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे। कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी उत्कृष्ट सेवा  के  बधाई दी और सेवानिवृत्त होने पर  उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

कैंपस साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में 2 सितम्बर 2024 को आयोजित करवाए जाएंगे

चित्र
जिला रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी ने आज यहां बताया की  मैसर्ज आई०एफ०एम० फिनकोच ग्लोबल प्राईवेट लिमिटेड, बी-98, फेज बी, इंडस्ट्रियल एरिया मोहाली द्वारा उम्मीदवारों के लिए सेल्स ऑफिसर के कुल 20 रिक्त पदों की भर्ती हेतु कैंपस साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में  दिनाँक 2 सितम्बर 2024 को आयोजित करवाए जाएंगे।  कुल्लू : रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता स्नातक तथा आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतनमान रु 19,500 मासिक होगा तथा नौकरी का कार्यस्थल एक्सिस बैंक, कुल्लू है।  योग्य उम्मीदवार अपने प्रमाणपत्रों (रिज्यूमे सी. वी.) सहित दिनांक  2 सितंबर 2024 को सुबह 10:00 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू हि० प्र० मे पहुँच कर कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते है उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो और यदि पंजीकृत नहीं है तो ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा ले तथा इंटरव्यू के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल  www.eemis.hp.nic.in   पर लॉग इन कर सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्...

सेकेंडरी स्कूल बल्दिया में पुलिस विभाग ने अवेयरनेस क्लास कार्यक्रम का आयोजन किया

चित्र
सेकेंडरी स्कूल बल्दिया में पुलिस विभाग ने अवेयरनेस क्लास कार्यक्रम का आयोजन किया  ( शिमला : गायत्री गर्ग ) शिमला : एच पी एस आर एल एम के अंतर्गत पी आर आई सी बी ओ कन्वर्जेंस प्रोजेक्ट द्वारा सीनियर सेकेंडरी स्कूल बल्दिया में पुलिस विभाग  से आए देवराज सर और और अर्चना मैडम अवेयरनेस क्लास कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें नशे से संबंधित साइबर क्राइम डोमेस्टिक वायलेंस आदि विषयों के बारे में जानकारी दी गई इस कार्यक्रम में  विद्यालयों के प्रधानाचार्य धर्मपाल जिष्टु अध्यापक वर्ग विद्यार्थी और साथ में खंड विकास अधिकारी अंकित कोटिया प्रतिनिधि  प्यारेलाल  पी आर आई सी बी ओ कन्वर्जेंस प्रोजेक्ट से डेजी राजू आई मैटर मधु वर्मा मनीषा शर्मा एल आर पी एसबीआई बैंक से से भी मौजूद थे |

राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा माह सितंबर 2024

चित्र
राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा माह सितंबर-2024, ( चम्बा : जितेन्द्र  खन्ना ) जिला चंबा में सरकार के दिशा निर्देशानुसार 1 से 30 सितंबर तक  राष्ट्रीय पोषण माह में मनाया जाएगा, जिसमें रोजाना सरकार द्वारा सुझाई गई अनेकों गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी चंबा राकेश चौधरी ने दी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान पूरे महीने जिला चंबा के विभिन्न क्षेत्रों में एनीमिया से संबंधित जांच उपचार तथा जागरूकता, विकास निगरानी, पूरक आहार, पोषण भी पढ़ाई भी,, बेहतर प्रशासन के लिए प्रौद्योगिकी, पर्यावरण संरक्षण, पोषण को प्रभावित करने वाले फैक्टर तथा आम जन को जागरूक करने से संबंधित विभिन्न विषयों पर अनेक आयोजन किए जाएंगे। राकेश चौधरी ने बताया कि इस संबंध में जिला चंबा के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।  

ठोस कचरा के उचित निपटान पर लोगों को जानकारी प्रदान कर जिला को बनाया जाएगा अव्वल जिला : उपायुक्त किन्नौर

चित्र
ठोस कचरा के उचित निपटान पर लोगों को जानकारी प्रदान कर जिला को बनाया जाएगा अव्वल जिला : उपायुक्त किन्नौर पांच दिवसीय ठोस कचरा प्रबंधन पर आयोजित किए गए प्रशिक्षण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की प्रशिक्षण प्राप्तकर्ताओं को प्रदान किए प्रशस्ति पत्र किन्नौर :  उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित बचत भवन में स्वच्छत भारत अभियान के अंतर्गत जिला विकास कार्यालय द्वारा आयोजित किए गए ठोस कचरा प्रबंधन पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।  इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दीपक सानन, भारत के प्रसिद्ध समाजसेवी सोमनाथ सेन व अजित कुमार का जिला के तीनों विकास खंडों के प्रतिनिधियों तथा समाजसेवियों को ठोस कचरा प्रबंधन पर प्रशिक्षण प्रदान करने व पर्यावरण संरक्षण पर ज्ञानवर्धक करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की पांच दिनों तक आयोजित किए गए इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से प्रतिनिधियों व समाजसेवियों को ठोस कचरे के निपटान बारे जागरूक किया गया ताकि पंचायत व गांव...

इवान सिक्योरिटी फंक्शन में भरें जाएंगे 215 पद

चित्र
  इवान सिक्योरिटी फंक्शन में भरें जाएंगे 215 पद ऊना : मैसर्ज इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राईवेट लिमिटेड शिमला द्वारा 215 पद अधिसूचित किए गए हैं। इनमें सुरक्षा गार्ड के 100 पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 20 पद, उत्पादन इकाई(वर्धमान) में 60 पद और सेल्ज़ एग्जिक्यूटिव के 35 पद शामिल हैं। जिला रोजगार अधिकारी ऊना  अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 3 सितम्बर को प्रातः 10.30 जिला रोजगार कार्यालय ऊना, 4 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय अम्ब, 5 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय हरोली और 6 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं ओर ग्रेजुएशन निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु सीमा 20 से 36 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त चयनित अभ्यर्थी को 10 से 25 हज़ार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।  उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड नम्बर, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व मूल प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते है...

बच्चों के भविष्य को स्वस्थ सशक्त बनाने के लिए पौषाहार जरूरी : डीसी

चित्र
बच्चों के भविष्य को स्वस्थ-सशक्त बनाने के लिए पौषाहार जरूरी : डीसी       कुपोषण को दूर भगाने के लिए महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली   धर्मशाला में  एक पेड़ माॅं के नाम अभियान का किया शुभारंभ धर्मशाला : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि पोषण अभियान के अन्तर्गत छः वर्ष की आयु वर्ग तक के बच्चों में अल्प पोषण, अनिमिया व कम वजन और किशोरियों, गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं की समस्याओं का निराकरण करने की दिशा में कार्य किए जाएंगे। शनिवार को आईसीडीएस कार्यालय परिसर में पोषण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाने के उपरांत उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि 1 से 30 सितम्बर, 2024 तक कांगड़ा जिला में चलने वाले इस अभियान के तहत बच्चों के भविष्य को स्वस्थ और सशक्त बनाने लिए पौषाहार की जरूरत को लेकर नागरिकों को जागरूक किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है इस के लिए स्वास्थ्य और पोषण संबंधी मानकों में सुधार लाने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से जमीनी स्तर पर पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने के प्रयास कि...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: