संदेश

फतेहपुर ब्लॉक समिति पर कांग्रेस का कब्जा, अनीता अध्यक्ष व कुलवंत उपाध्यक्ष बने

चित्र
  फतेहपुर ब्लॉक समिति पर कांग्रेस का कब्जा, अनीता अध्यक्ष व कुलवंत उपाध्यक्ष बने "प्रवासी पंछियों" वाले बयान से गरमाई फतेहपुर की सियासत नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर प्रदेश के विकास खंड फतेहपुर की ब्लॉक समिति को आज नया नेतृत्व मिल गया है। बुधवार को संपन्न हुए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने दोनों पदों पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर गोलवां निवासी अनीता कुमारी तथा उपाध्यक्ष पद पर जगनोली निवासी कुलवंत सिंह 16-11 मतों से विजयी रहे।चुनाव प्रक्रिया एसडीएम फतेहपुर एवं पीठासीन अधिकारी विश्रुत भारती की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान विकास खंड अधिकारी सुभाष अत्री भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। चुनाव में सभी 27 निर्वाचित सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए अनीता कुमारी को 16 जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी अर्चना देवी को 11 मत प्राप्त हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए कुलवंत सिंह को 16 और शमशेर सिंह को 11 मत मिले। परिणाम घोषित होने के बाद पीठासीन अधिकारी विश्रुत भारती ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ ...

24 घंटे में चोरी का खुलासा, निजी क्लीनिक से नकदी उड़ाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

चित्र
  24 घंटे में चोरी का खुलासा, निजी क्लीनिक से नकदी उड़ाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार मंडी : अजय सूर्या /  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की एक बड़ी वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जोगिंद्रनगर थाना और घट्टा (चौंतड़ा) पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने ऐहजू स्थित एक निजी क्लीनिक का गल्ला तोड़कर नकदी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पपरोला निवासी डॉ. राकेश कुमार शर्मा का ऐहजू में एक निजी क्लीनिक है। उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई कि अज्ञात चोरों ने क्लीनिक का गल्ला तोड़कर उसमें रखी करीब 60 से 70 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। शिकायत मिलते ही जोगिंद्रनगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और महज 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ भीमा, अविनाश उर्फ अव्वू और आदित्य के र...

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक - अजय यादव

चित्र
  युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक - अजय यादव नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मादक द्रव्यों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध आज यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के प्रबंध निदेशक अजय यादव ने की । अजय यादव ने कहा कि नशा आज समाज के लिए एक चुनौती बना हुआ है। युवाओं को नशे से दूर रखने और उनके भविष्य को अंधकार में जाने से रोकने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार और नागरिकों के समन्वय से ही नशा की बढ़ती प्रवृत्ति को रोका जा सकता है। प्रबंध निदेशक ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 17 जून से 26 जून, 2026 तक आयोजित किए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष नशा मुक्त भारत अभियान का विषय ‘नशा मुक्त भारत अभियान: विकसित भारत की पहचान’ रखा गया है। उन्होंन...

कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर - मुकेश अग्निहोत्री

चित्र
  कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर - मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाओं का कार्य अंतिम चरण में प्रगति पर है। मुकेश अग्निहोत्री आज कसौली विधानसभा क्षेत्र के कुमारहट्टी में एक ‘आभार सभा’ समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी उपस्थित थे। मुकेश अग्निहोत्री ने इस अवसर पर ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों का गांव के समग्र विकास में अहम योगदान होता हैं। उन्होंने आशा जताई कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधि प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में सहयोग देंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र के लिए 135 करोड़ रुपए से गिरी पेयजल आपूर्ति योजना का कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्य लोगों के सहयोग से शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पेजयल योजना के...

अटल सदन में 18 से 20 जून तक सजेगा ‘हिम रंगषष्टी’ नाट्य उत्सव।

चित्र
  अटल सदन में 18 से 20 जून तक सजेगा ‘हिम रंगषष्टी’ नाट्य उत्सव। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रेपर्टरी कंपनी के 60 वर्ष पूर्ण होने पर होगा रंगषष्टी। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रेपर्टरी कंपनी, भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश, हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी तथा गेयटी ड्रामेटिक सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में 18 से 20 जून 2026 तक अटल सदन सभागार में ‘हिम रंग षष्टी’ नाट्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय यह उत्सव प्रतिदिन शाम 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें रंगमंच प्रेमियों को विभिन्न नाट्य प्रस्तुतियों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। यह जानकारी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रेपर्टरी कंपनी दिल्ली के स्टेज मैनेजर अभिषेक मुद्गल ने दी। उन्होंने बताया कि उत्सव के दौरान नाट्य कला और रंगमंच से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने कहा कि यह उत्सव राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रेपर्टरी कंपनी 60 वर्ष पूर्ण होने पर 'हिम रंगषष्टी' का आयोजन होगा। तीन दिवसीय नाट्य उत्सव में तीन...

दलितों और अल्पसंख्यकों की अनदेखी कर रहे हैं जयराम ठाकुर और राकेश जमवाल : चमन राही

चित्र
  दलितों और अल्पसंख्यकों की अनदेखी कर रहे हैं जयराम ठाकुर और राकेश जमवाल : चमन राही रविदास समुदाय को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग, मेयर पद पर समुदाय के प्रतिनिधि की तैनाती का उठाया मुद्दा मंडी : अजय सूर्या /  अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश जमवाल पर दलितों एवं अल्पसंख्यकों के साथ छल-कपट और धोखे की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने अपने राजनीतिक कार्यकाल के दौरान दलित समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने के बजाय उसकी लगातार अनदेखी की है। चमन राही ने कहा कि जब जयराम ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब मंडी जिले की तीनों आरक्षित विधानसभा सीटों बल्ह, नाचन और करसोग से जुड़े इन्हीं की पार्टी के विधायकों व नेताओं को बोर्डों और निगमों में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित समाज के नेताओं को सत्ता और संगठन में पर्याप्त भागीदारी नहीं मिली, जबकि यह स्थिति आज भी बनी हुई है। उन्होंने कहा ...

संकुल स्तरीय खेलों में सरस्वती विद्या निकेतन उच्च विद्यालय मौवीसेरी का शानदार प्रदर्शन

चित्र
  संकुल स्तरीय खेलों में सरस्वती विद्या निकेतन उच्च विद्यालय मौवीसेरी का शानदार प्रदर्शन नेरचौक : अजय सूर्या / सरस्वती विद्या मंदिर गणेश चौक में आयोजित संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या निकेतन उच्च विद्यालय मौवीसेरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में शिशु वर्ग के भैयाओं की कबड्डी टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वाल वर्ग के भैयाओं की कबड्डी टीम द्वितीय स्थान पर रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता में वाल वर्ग की बहनों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स एवं फील्ड स्पर्धाओं में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गोला फेंक में तुषार ने द्वितीय, अर्श ने तृतीय तथा किशोर वर्ग में गुंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में मयंक एवं वंशिका प्रथम, विष्णु द्वितीय तथा मुक्ति तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में आहान ने प्रथम और योगिता ने द्वितीय स्थान हासिल किया। चक्का फेंक में तोषपाल प्रथम तथा मुक्ति द्वितीय स्थान पर रहीं। दौड़ प...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: