संदेश

आईआईटी मंडी का 14वां दीक्षांत समारोह, 643 विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

चित्र
  आईआईटी मंडी का 14वां दीक्षांत समारोह, 643 विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां मंडी : अजय सूर्या / भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के उत्तर परिसर, कमांड घाटी में शनिवार को 14वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 63 पीएचडी शोधार्थियों सहित कुल 643 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 321 बी.टेक. विद्यार्थी शामिल रहे, जो संस्थान के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्नातक बैच है। समारोह में वेलस्पन वर्ल्ड के संस्थापक बी.के. गोयनका मुख्य अतिथि रहे। जबकि आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटि और आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह का मुख्य आकर्षण कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र वायुन गोयल रहे, जिन्हें भारत के राष्ट्रपति स्वर्ण पदक के साथ-साथ संस्थान स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। वहीं सुखवंश जैन को निदेशक स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने विद्यार्थियों से विकसित भारत-2047 के निर्माण में नवाचार, शोध और तकनीक के माध्यम से योगदान देने का ...

ज्वाली भनेई डागलू ट्यूबवेल 12 दिन से बंद, ग्रामीण बेहाल

चित्र
  ज्वाली भनेई डागलू ट्यूबवेल 12 दिन से बंद, ग्रामीण बेहाल ज्वाली (कांगड़ा ) नगर पंचायत जवाली के वार्ड नं एक भनेई डागलू  का ट्यूबवेल पिछले 12 दिनों से बंद पड़ा है। मोटर खराब होने से पूरे क्षेत्र में पानी का संकट गहरा गया है। नगर पंचायत जवाली के वार्ड नं एक के अशोक कुमार, सुनील चौधरी, जीवन कुमार, काका राम, जीत सिंह, तरसेम सिंह, दर्शन सिंह, राकेश शर्मा, जोगेश शर्मा, करनेल सिंह, जगदेव सिंह, अशोक कुमार, वग्गू राम, राकेश कुमार आदि ने बताया कि 12 दिन से पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। लोगों ने कहा कि गर्मी का मौसम है। पीने, खाना बनाने और मवेशियों के लिए पानी नहीं मिल रहा। महिलाओं व बुजुर्ग को दूर-दूर से मटके भरकर लाने पड़ रहे हैं।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मोटर को जल्दी ठीक करवाकर पानी की सप्लाई बहाल की जाए। उन्होंने ने चेताया अगर दो दिन में ट्यूबल की मोटर नहीं डाली या पानी का समाधान नहीं किया तो जल शक्ति विभाग जवाली घेराव करेंगे। इस संदर्भ में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ  अभियंता निर्मल सिंह ने कहा कि भनेई ट्यूबल की मोटर खराब जिसे रिपेयर के लिए ...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर निरंकारी मिशन आयोजित करेगा योग एवं आध्यात्मिक चेतना अभियान

चित्र
  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर निरंकारी मिशन आयोजित करेगा योग एवं आध्यात्मिक चेतना अभियान ज्वाली (कांगड़ा ) निरोगी तन, निर्मल मन, जागृत आत्मा" के संदेश के साथ संत निरंकारी मिशन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक व्यापक योग एवं आध्यात्मिक चेतना अभियान का आयोजन कर रहा है। सतगुरु माता सुधीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से होने वाले इस कार्यक्रम में योग के साथ आध्यात्मिक जागृति पर भी चर्चा होगी। जानकारी देते हुए मिशन के मीडिया प्रभारी ओम राज ने बताया कि रविवार सुबह 6 बजे से 7 बजे तक निरंकारी भवन जवाली सभी श्रद्धालु और स्थानीय लोग इस अभियान में भाग ले सकते हैं। तन को स्वस्थ और मन को निर्मल बनाने के लिए ये एक अच्छा अवसर है।

22 जून को सौलीखड्ड क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद

चित्र
  22 जून को सौलीखड्ड क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद मंडी : अजय सूर्या / 11 के.वी. उच्च ताप विद्युत लाइन सौलीखड्ड की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते 22 जून को सौलीखड्ड फीडर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उप-मंडल मंडी नंबर-3 ई. होशियार सिंह ने बताया कि आई.पी.एच. रेस्ट हाउस सावल, अप्पर छिपनु, त्र्यंडी, नसलोह, बुरारीधार, हुमग्राम, रोपड़ू, अरड़ा, स्कोर, मांडव एयर फैक्टरी के आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य स्थगित कर अगले दिन किया जा सकता है।

नशा मुक्त समाज की ओर सशक्त कदम : 26 जून को सभी ग्राम पंचायतों में होंगी एंटी-चिट्टा विशेष ग्राम सभाएं

चित्र
  नशा मुक्त समाज की ओर सशक्त कदम : 26 जून को सभी ग्राम पंचायतों में होंगी एंटी-चिट्टा विशेष ग्राम सभाएं मंडी : अजय सूर्या /  जिला मंडी में नशा मुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 26 जून 2026 को सभी ग्राम पंचायतों में प्रातः 11 बजे एंटी-चिट्टा विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष ग्राम सभाएं "नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस" के अवसर पर आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में उपायुक्त मंडी ने पंचायत राज अधिनियम, 1994 तथा पंचायत राज सामान्य नियम, 1997 के तहत आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से एंटी-चिट्टा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाएं केवल जागरूकता कार्यक्रम नहीं होंगी, बल्कि नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प और जनभागीदारी का सशक्त मंच भी बनेंगी। उन्होंने बताया कि ग्राम सभाओं में ग्रामीणों एवं युवाओं को विशेषकर चिट्टा सहित अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभ...

मंडी कोर्ट परिसर में महिला पर संदिग्ध तरल पदार्थ डालने का आरोप, मामला दर्ज

चित्र
मंडी कोर्ट परिसर में महिला पर संदिग्ध तरल पदार्थ डालने का आरोप, मामला दर्ज मंडी : अजय सूर्या / पिछले कल दिनांक 19.06.2026 को पुलिस थाना सदर, जिला मंडी में एक महिला की शिकायत पर एफआईआर संख्या 154/2026 धारा 123 भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, जिला न्यायालय परिसर मंडी में पेशी के दौरान उसके साथ कथित रूप से एक व्यक्ति (उसके पति) द्वारा किसी संदिग्ध तरल पदार्थ का प्रयोग किया गया, जिससे उसे शारीरिक असुविधा एवं जलन महसूस हुई। घटना के उपरांत शिकायतकर्ता का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया तथा प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा नियमानुसार अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (RFSL) की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, पुलिस द्वारा घटना से संबंधित अन्य साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं गवाहों के बयान संकलित किए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच प्रारम्भ कर दी है तथा सभी तथ्यों एवं उपलब्ध साक्ष्यों का वैज्...

सर्वसम्मति से चुनी गई गदराणा पंचायत को मिलेंगे 30 लाख रुपये, विधायक मलेंद्र राजन ने पाँच लाख रुपए व ओपन जिम की घोषणा की

चित्र
  सर्वसम्मति से चुनी गई गदराणा पंचायत को मिलेंगे 30 लाख रुपये, विधायक मलेंद्र राजन ने पाँच लाख रुपए व ओपन जिम की घोषणा की  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश के विधायक मलेंद्र राजन ने शनिवार को सर्वसम्मति से चुनी गई ग्राम पंचायत गदराणा के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पंचायत के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।विधायक ने सर्वसम्मति से निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए पंचायत के समग्र विकास के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपये की विशेष सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपनी विधायक निधि से पंचायत को 5 लाख रुपये देने तथा पंचायत में ओपन जिम स्थापित करने की घोषणा भी की।मलेंद्र राजन ने कहा कि इंदौरा विधानसभा क्षेत्र को विकास की दृष्टि से मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर इस प्रकार क...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: