सिया हत्याकांड का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की उठी मांग
सिया हत्याकांड का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की उठी मांग एसडीएम सरकाघाट के माध्यम से मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश को भेजा ज्ञापन, परिवार को आर्थिक सहायता व नौकरी देने की भी मांग सरकाघाट : अजय सूर्या / गोपालपुर क्षेत्र के नैण गांव की कॉलेज छात्रा सिया गुलेरिया की 13 अप्रैल को हुई निर्मम हत्या के लगभग 70 दिन बाद मामले की पुलिस जांच पूरी कर कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका है। अब स्थानीय संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और परिजनों ने इस मामले का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने तथा शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। सोमवार को सरकाघाट में विभिन्न सामाजिक संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने एकत्र होकर एसडीएम राजेंद्र गौतम के माध्यम से मुख्यमंत्री तथा हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सिया न्याय एवं यादगार मंच के संयोजक एडवोकेट सुरेश शर्मा, सह-संयोजक नंद लाल राव, पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह सहित कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने किया। इस दौरान दिवंगत सिया के पिता जोगिंदर ग...