क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन

 क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए 08 जुलाई तक करें आवेदन

नाहन 22 जून।  बाल विकास परियोजना नाहन के अंतर्गत वृत्त नाहन शहरी-2 में क्रेच केंद्र अप्पर-स्ट्रीट नजदीक महलात की घाटी में क्रेच कार्यकर्ता एवं सहायिका का एक-एक पद तथा वृत्त नाहन शहरी-1 के तैली मोहल्ला में क्रेच सहायिका का एक पद को भरने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसके लिए इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार को अपने आवेदन सादे कागज पर आवश्यक दस्तावेजों सहित 08 जुलाई, 2026 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में जमा करवाने होंगे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक संबंधित क्रेच क्षेत्र की सामान्य निवासी होनी चाहिए, क्रेच कार्यकर्ता हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास तथा क्रेच सहायिका हेतु 10वीं पास रखी गई है तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से कम होनी चाहिए, जिसका प्रमाण पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार/कार्यकारी मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि इन पदों हेतु साक्षात्कार 15 जुलाई, 2026 को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में प्रातः 10ः30 बजे से होंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय अथवा संबंधित वृत पर्यवेक्षक से संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर