चकलू विद्यालय में हिमाचल-केरल के व्यंजनों पर EBSB गतिविधि आयोजित
चकलू विद्यालय में हिमाचल-केरल के व्यंजनों पर EBSB गतिविधि आयोजित
चंबा : जितेन्द्र खन्ना /
एक भारत श्रेष्ठ भारत (EBSB) कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चकलू में दिनांक 22 जून 2026 को एक गतिविधि का सफल आयोजन किया गया। इस गतिविधि का विषय “हिमाचल प्रदेश एवं केरल के व्यंजन (Cuisine)” था, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं जागरूकता को बढ़ावा देना था ।
इस कार्यक्रम में कक्षा 6वीं से 10+2 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने दोनों राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों, खान-पान की परंपराओं एवं सांस्कृतिक विविधता का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव राठौर के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
इस गतिविधि का संचालन EBSB के नोडल अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा (प्रवक्ता, अर्थशास्त्र) द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को “विविधता मे एकता ” के महत्व के बारे में जागरूक किया तथा विभिन्न राज्यों की संस्कृति को जानने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्वक हुआ और यह सभी प्रतिभागियों के लिए एक शिक्षाप्रद अनुभव रहा।
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चकलू

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें