जवाली: श्री मणि महेश गौशाला का पशुपालन विभाग ने किया निरीक्षण व्यवस्थाओं की सराहना


 जवाली: श्री मणि महेश गौशाला का पशुपालन विभाग ने किया निरीक्षण व्यवस्थाओं की सराहना

 जवाली के पास हार खब्बल स्थित श्री मणि महेश गौशाला में सोमवार को पशुपालन विभाग शिमला के उच्च अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। 

श्री मणि महेश लंगर सेवादल सोसाइटी द्वारा संचालित हार खब्बल गौशाला में सोमवार को पशुपालन विभाग शिमला के निदेशक डॉ. संजीव धीमान और संयुक्त सचिव डॉ. खुशी राम कपूर ने पहुंचकर गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने गौवंशों की स्थिति, चारा-पानी, सफाई और शेड की हालत को बारीकी से परखा। सोसाइटी पदाधिकारियों ने अधिकारियों को गौशाला की पूरी जानकारी दी। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने सेवादल के प्रयासों की सराहना की और गौशाला प्रबंधन को सराहनीय बताया।



इस मौके पर पशुपालन विभाग जवाली के एसवीओ भीष्म शर्मा, प्रधान मंजीत कौंडल, वरिष्ठ सदस्य पवन जट्ट, अवतार सिंह, बंटी चौधरी और रमेश कुमार मौजूद रहे। सोसाइटी के सहयोग से गौशाला में करीब 300 बेसहारा पशुओं की देखभाल की जा रही है। कांगड़ा से ब्यूरो रिपोर्ट।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर