सरकाघाट में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी HRTC बस, चालक-परिचालक समेत तीन घायल
सरकाघाट में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी HRTC बस, चालक-परिचालक समेत तीन घायल
सरकाघाट : अजय सूर्या /
उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत नवाणी के अंतर्गत गांव बटेडा चौकी में सोमवार सुबह एक HRTC बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। दुर्घटना के समय बस में चालक, परिचालक और एक सवारी सवार थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर तीनों घायलों को निजी वाहन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलद्वाड़ा पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर अस्पताल पहुंचे और घायलों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक ने घायलों एवं उनके परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।
दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित विभाग ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि बस में यात्रियों की संख्या कम होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें