3 से 5 जुलाई तक संस्कृति सदन में होगा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

3 से 5 जुलाई तक संस्कृति सदन में होगा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

दिखाई जाएंगी 25 शॉर्ट फिल्में, कई अभिनेता भी करेंगे शिरकत, लोगों से करेंगे मुलाकात


मंडी : अजय सूर्या /

देवभूमि फिल्म फेस्टिवल के आयोजक एवं फिल्म निर्देशक पवन शर्मा ने दी जानकारी

कहा- यह दूसरा मौका जब मैं अपने शहर में करूंगा फिल्म फेस्टिवल का आयोजन

इससे पहले वर्ष 2024 में हुआ था फिल्म फेस्टिवल का आयोजन


 3 से 5 जुलाई तक छोटी काशी मंडी के संस्कृति सदन में देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी फिल्म फेस्टिवल के आयोजक एवं फिल्म निर्देशक पवन शर्मा ने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। पवन शर्मा ने बताया कि इस फिल्म फेस्टिवल में 25 शॉर्ट फिल्में दिखाई जाएंगी जिसमें हिमाचल के लोगों द्वारा बनाई गई फिल्में भी शामिल हैं। फिल्म फेस्टिवल में फिल्म अभिनेता आदित्य श्रीवास्तव, यशपाल शर्मा, राजेश जैस, संजय मिश्रा और हेमंत पांडे सहित अन्य कलाकार और फिल्म जगत से जुड़े लोग शिरकत करेंगे। पवन शर्मा ने बताया कि फिल्म फेस्टिवल में आने वाला हर व्यक्ति गेस्ट भी होगा और होस्ट भी। फिल्में देखने के लिए लोगों के डेलिगेट पास बनाए जाएंगे। रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होगा।




 पवन शर्मा ने बताया कि यह दूसरा मौका होगा जब मंडी में फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होगा। इससे पहले जनसहयोग से उन्होंने 2024 में इसका भव्य आयोजन किया था। वह मूलतः मंडी से हैं इसलिए अपने शहर के लिए हर बार कुछ नया करने का प्रयास कर रहे हैं। फिल्म फेस्टिवल के दौरान घंटाघर में भी एक इवेंट करवाया जाएगा। इसके अलावा एप्रिसिएशन कोर्स और मास्टर क्लासेज के माध्यम से लोगों को फिल्मी दुनियां के टिप्स भी दिए जाएंगे। साहित्य, कला, लेखन, पत्राकारिता और फोटोग्राफी के क्षेत्र में जिन लोगों ने उत्कृष्ट कार्य किया है उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर