कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय में ऑर्गेनिक खाद का सफल उत्पादन एवं हार्वेस्टिंग

कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय में ऑर्गेनिक खाद का सफल उत्पादन एवं हार्वेस्टिंग


कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय में आज दिनांक 22 जून 2026 को स्थापित Gobble Mini Compost Bin से तैयार हुई जैविक (ऑर्गेनिक) खाद का सफलतापूर्वक हार्वेस्टिंग कार्य संपन्न किया गया। यह कम्पोस्ट बिन महाविद्यालय की “Best Practices” पहल के अंतर्गत कुछ समय पूर्व परिसर में स्थापित किया गया था, जिसका उद्देश्य महाविद्यालय में उत्पन्न होने वाले जैविक कचरे का वैज्ञानिक एवं पर्यावरण-अनुकूल प्रबंधन करना तथा सतत विकास की अवधारणा को बढ़ावा देना है।

इस कम्पोस्ट बिन में प्रतिदिन महाविद्यालय की कैंटीन से उत्पन्न होने वाला गीला कचरा, जैसे सब्जियों एवं फलों के छिलके, बचा हुआ भोजन आदि डाला जाता था। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण चन्द्र तथा अन्य शिक्षकगण भी अपने घरों से जैविक अपशिष्ट सामग्री, जैसे सब्जियों के छिलके एवं भोजन अवशेष, लाकर इसमें डालते रहे। इस सामूहिक प्रयास ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

कम्पोस्ट निर्माण की प्रक्रिया के दौरान गीले कचरे के साथ निर्धारित मात्रा में प्रीमिक्स पाउडर तथा बैक्टीरियल पाउडर भी मिलाया जाता था। इन जैविक तत्वों की सहायता से अपशिष्ट पदार्थों का तीव्र अपघटन होता है और लगभग 21 दिनों के भीतर उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद तैयार हो जाती है। यह खाद पूर्णतः प्राकृतिक, पर्यावरण-अनुकूल तथा पौधों की वृद्धि के लिए अत्यंत लाभकारी होती है।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण चन्द्र ने स्वयं तैयार खाद की हार्वेस्टिंग की तथा इस जैविक खाद का उपयोग महाविद्यालय परिसर में विकसित किचन गार्डन में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कम्पोस्ट बिन में प्रतिदिन गीला कचरा डालने, उसकी देखरेख करने तथा सम्पूर्ण प्रक्रिया के नियमित निरीक्षण का दायित्व वनस्पति विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक पूनम शर्मा द्वारा निभाया गया। उनके मार्गदर्शन एवं निगरानी के कारण यह कार्य सफलतापूर्वक संचालित हो सका ।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अरुण चन्द्र ने सभी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे नवाचारपूर्ण एवं पर्यावरण हितैषी कार्यों को आगे बढ़ाने की आशा व्यक्त की तथा सभी सहयोगियों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर सुप्रसिद्ध पहाड़ी गायक  संजीव दीक्षित  व महाविद्यालय के सभी शिक्षक वर्ग मौजूद रहे।


प्राचार्य

प्रो अरुण चन्द्र

कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर