वन विभाग को बड़ी सफलता अवैध खैर लकड़ी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार शेष आरोपियों की तलाश
वन विभाग को बड़ी सफलता अवैध खैर लकड़ी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार शेष आरोपियों की तलाश
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर प्रदेश के डीएफओ नूरपुर रेंज में वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध खैर लकड़ी की तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में आखिरकार सफलता प्राप्त कर ली है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इन आरोपियों के कब्जे से 28 अवैध खैर के मोछे, एक वाहन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह जानकारी डीएफओ नूरपुर संदीप कोहली में देते हुए बताया कि इस मामले मे प्रारंभिक जांच के अनुसार, बरामद खैर लकड़ी वन खंड फतेहपुर, वन परिक्षेत्र ज्वाली के अंतर्गत जूनाट बीट के जंगल (यू-13 जूनाट, कम्पार्टमेंट संख्या C-11) से अवैध रूप से काटी गई थी।गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम, 1927 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।यह सफल कार्रवाई वन मंडल अधिकारी, नूरपुर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम द्वारा अंजाम दी गई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन संपदा की अवैध कटाई एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। संदीप कोहली ने बताया कि इस मामले में फरार आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगाl सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि विभाग के पास एक तरफ स्टाफ का अभाव और दूसरी तरफ पेट्रोलिंग करने के लिए भी गाड़ियों का अभाव होने के बावजूद भी विभाग इस मामले में बन माफियाओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें