डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आज 73वें बलिदान दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय नूरपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया
डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आज 73वें बलिदान दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय नूरपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं अखंड भारत के प्रबल समर्थक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आज 73वें बलिदान दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय जसूर नूरपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके अमूल्य योगदान को नमन किया।इस अवसर पर माननीय सांसद डॉ राजीव भारद्वाज व पूर्व विधायक रीता धीमान व जिलाध्यक्ष राजेश काका सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें