राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन का होली में सेवा अभियान

 राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन का होली में सेवा अभियान


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की ओर से सामाजिक सरोकार और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए उपमंडल भरमौर के होली गांव आज एक विशेष अभियान का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य के तहत फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र के पांच स्कूलों और एक स्थानीय हॉस्पिटल सहित होली मुख्य बाजार में विभिन्न लोक-कल्याणकारी गतिविधियां चलाई गईं। अभियान के दौरान जहां एक तरफ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया गया, वहीं दूसरी तरफ राहगीरों, मरीजों और स्कूली बच्चों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए ताजे फल और ठंडे जूस का वितरण भी किया गया। फाउंडेशन के इस कदम की स्थानीय जनता और प्रबुद्ध वर्ग ने जमकर सराहना की। इस अवसर पर मौजूद राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के ट्रस्टी चंद्रमणि कुलेठी ने कहा कि दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह का जीवन हमेशा जनता की सेवा और हिमाचल प्रदेश के समग्र विकास के लिए समर्पित रहा। उनके दिखाए मार्ग पर चलना और समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य करना ही इस फाउंडेशन का मुख्य ध्येय है। आज पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य बन चुका है, इसलिए पौधारोपण के माध्यम से हम प्रकृति को सहेजने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही, अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों और स्कूली बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना हमारा सौभाग्य है। फाउंडेशन भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्यों को निरंतर जारी रखेगा ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाई जा सके। कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन के सदस्यों ने सभी पांचों स्कूलों के अध्यापकों, हॉस्पिटल प्रशासन और होली मुख्य बाजार के स्थानीय व्यापारियों का इस अभियान को सफल बनाने में बहुमूल्य सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर