सीआईए नूरपुर पुलिस ने एक ही परिवार के तीन सदस्यो से 39.14 ग्राम चिट्टा वरामद करने में सफलता प्राप्त की

 सीआईए नूरपुर पुलिस ने एक ही परिवार के तीन सदस्यो से 39.14 ग्राम चिट्टा वरामद करने में सफलता प्राप्त की 


नूरपुर : विनय महाजन /

जिला पुलिस नूरपुर की सीआईए टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए थाना इंदौरा क्षेत्र से 39.14 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की l यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस अधीक्षक कुल भूषण वर्मा ने देते हुए बताया कि गत दिन सीआईए की पुलिस टीम क्षेत्र कंडवाल, भदरोया, इंदौरा और डमटाल में नियमित गश्त पर थी। विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने अपनी दविश इनके घर पर दी तब मौके पर टीम ने कल्पना उर्फ कप्पू (27 वर्ष), निवासी गांव तमोता, अपनी बहन गुलफाम उर्फ रीता (32 वर्ष) और जीजा पवन कुमार (36 वर्ष), निवासी गांव बलागन, तहसील दसूहा, जिला होशियारपुर (पंजाब) के साथ मिलकर गांव तमोता में कल्पना के आवासीय परिसर मे तलाशी के दौरान मकान से 39.14 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की और मौके पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया तथा बरामद मादक पदार्थ को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।इस मामले में उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना इंदौरा में मुकदमा संख्या 95/2026 धारा 21, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन जारी है l वर्मा ने वताया कि जिला पुलिस नूरपुर की इस टीम द्वारा बरामद मादक पदार्थ के स्रोत तथा इस नेटवर्क के अगले संपर्कों का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगाl उल्लेखनीय है कि प्रदेश मे जिला पुलिस नूरपुर का यह क्षेत्र पंजाब की सीमा से सटा हिमाचल का छन्नी वेली क्षेत्र आता है

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर