धीरा में जनआक्रोश प्रदर्शन, जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
धीरा में जनआक्रोश प्रदर्शन, जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
भ्रष्ट, झूठी एवं जनविरोधी कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज धीरा में आयोजित जनाक्रोश प्रदर्शन में सहभागिता कर क्षेत्र की जनता की आवाज़ बुलंद की।
इस अवसर पर नौरा एवं थुरल महाविद्यालयों में विज्ञान संकाय की कक्षाएँ बंद किए जाने, ग्रामीण क्षेत्रों की बस सेवाएँ बंद करने, सिंचाई कूल्हों की बदहाल स्थिति तथा क्षेत्र से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया। तत्पश्चात एसडीएम कार्यालय धीरा के माध्यम से माननीय राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपकर इन जनविरोधी निर्णयों को शीघ्र वापस लेने की मांग की।
वर्तमान सरकार की नीतियाँ विद्यार्थियों, किसानों, युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के हितों की लगातार उपेक्षा कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी जनभावनाओं के साथ खड़ी है और क्षेत्र की जनता के अधिकारों एवं विकास से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से मजबूती के साथ उठाती रहेगी।
जनहित से कोई समझौता नहीं होगा। जनता की आवाज़ ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और उसके सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें