प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया

 प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया


शाहपुर, 

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को रैत में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न जनसमस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों को लेकर पहुंचे।


उपमुख्य सचेतक ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा जनता की सुविधाओं और क्षेत्र के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।


 सरकार का उद्देश्य लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।


केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों के निपटारे में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।


उन्होंने कहा कि जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है ।


इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, ओएसडी आयुष विभाग डॉ. सुनीत पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरजीत राणा, महासचिव प्रदीप बलौरिया, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर