घडूं पंचायत की कौलां देवी जी का निधन, बेटी विद्या देवी ने दी मुख्याग्नि

 घडूं पंचायत की कौलां देवी जी का निधन, बेटी विद्या देवी ने दी मुख्याग्नि


सुलह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत घडूं की निवासी कौलां देवी 95 वर्षीया पत्नी late श्री दिवान चंद का निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है तथा स्थानीय लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

अंतिम संस्कार के दौरान उनकी पुत्री विद्या देवी ने अपनी माता को मुख्याग्नि देकर अंतिम विदाई दी। यह कदम मातृभक्ति, पारिवारिक जिम्मेदारी और सामाजिक जागरूकता का एक प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है।

कौलां देवी जी अपने सरल स्वभाव, धार्मिक प्रवृत्ति एवं सामाजिक व्यवहार के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों एवं स्थानीय निवासियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर