ज्वाली में श्री मणि महेश गौशाला का पशुपालन विभाग ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना
ज्वाली में श्री मणि महेश गौशाला का पशुपालन विभाग ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना
ज्वाली : राजेश कतनौरिया /
उपमंडल जवाली के अंतर्गत हार खब्बल स्थित श्री मणि महेश गौशाला का सोमवार को पशुपालन विभाग के उच्च अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गौशाला में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और गौसेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
श्री मणि महेश लंगर सेवादल सोसाइटी द्वारा संचालित इस गौशाला में पशुपालन विभाग शिमला के निदेशक डॉ. संजीव धीमान तथा संयुक्त सचिव डॉ. खुशी राम कपूर ने पहुंचकर गौवंश की देखभाल, चारा-पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई तथा शेड की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान सोसाइटी के पदाधिकारियों ने अधिकारियों को गौशाला के संचालन एवं सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों ने गौशाला की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि बेसहारा गौवंश की सेवा के लिए सोसाइटी का कार्य सराहनीय है। उन्होंने गौशाला प्रबंधन द्वारा पशुओं के रख-रखाव और देखभाल के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।
गौरतलब है कि श्री मणि महेश लंगर सेवादल सोसाइटी के सहयोग से इस गौशाला में वर्तमान में करीब 300 बेसहारा गौवंश की देखभाल की जा रही है।
इस अवसर पर पशुपालन विभाग जवाली के एसवीओ भीष्म शर्मा, सोसाइटी के प्रधान मंजीत कौंडल, वरिष्ठ सदस्य पवन जट्ट, अवतार सिंह, बंटी चौधरी तथा रमेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें