जसूर सब डिपूऔर पठानकोट डिपू एक साथ जसूर मे धरना प्रदर्शन करते एचआरटीसी के कर्मचारी

 जसूर सब डिपूऔर पठानकोट डिपू एक साथ जसूर मे धरना प्रदर्शन करते एचआरटीसी के कर्मचारी 


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक-परिचालकों ने सरकार के खिलाफ आज भी धरना प्रदर्शन जारी रखा। जसूर में हुई आज एक गेट मीटिंग में कंडक्टर यूनियन के अध्यक्ष पंकज कुमार की अध्यक्षता में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया. वही पठानकोट डिपू के प्रधान सतीश कुमार के नेतृत्व में आयोजित अपनी लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी की गई और यूनियन अध्यक्ष के तबादले पर भी कड़ा विरोध भी जताया गया ।इस अवसर पर कर्मचारियों का कहना था कि 23 जून को वार्ता के लिए बुलाए जाने से पहले अध्यक्ष का तबादला करना कर्मचारियों की आवाज दबाने का प्रयास है.ऐसा आरोप भी सरकार पर लगाया गया कि सरकार का व्यवस्था परिवर्तन प्रशासन इस मामले मे बदला और बदली की नीति के तहत काम कर रहा हैl इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार समस्याओं का समाधान करने के बजाय यूनियन पर दबाव बना रही है। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए यूनियन के नेताओ ने कहा कि पठानकोट और जसूर में गेट मीटिंग मे सरकार के खिलाफ रोष जताया गया है और 120 करोड़ के बकाया भुगतान को लेकर निगम के कर्मचारी धरना प्रदर्शनकरने को मजबूर हुए l यूनियन नेताओं ने कहा कि 75 माह का ओवरटाइम लंबित है कर्मचारियों ने तुरंत भुगतान की मांग करते हुए कहा कि मांगें नहीं मानीं तो थम जाएंगे बसों के पहिए l अन्य विभागों को मिला एरियर, एच आर टीसी कर्मियों ने पूछा कि हमारे साथ भेदभाव क्यों?लंबित देयों के भुगतान को लेकर कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी देते हुए एच आर टीसी कर्मचारियों का सरकार पर सौतेले व्यवहार का आरोप

 लगाते हुए बकाया राशि और ओवरटाइम भुगतान को लेकर निगम कर्मियों का हल्ला बोल प्रदर्शन आज काफी सफल रहाl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर