कृषि मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया

 कृषि मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया


 नूरपुर : विनय महाजन /

नगरोटा सूरियां, कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, नगरोटा सूरियां में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह का हिमाचल प्रदेश के विकास और जनकल्याण में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने अपने दीर्घ सार्वजनिक जीवन के दौरान प्रदेश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा प्रदान की तथा राज्य को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह दूरदर्शी नेतृत्व, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा विकासोन्मुख सोच के लिए सदैव स्मरण किए जाएंगे। उनके नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, सिंचाई, पेयजल तथा आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य संपन्न हुए, जिनका लाभ आज भी प्रदेशवासियों को मिल रहा है।कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के योगदान को सदैव सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर