रिवालसर में आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए आवेदन आमंत्रित
रिवालसर में आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए आवेदन आमंत्रित
रिवालसर : अजय सूर्या /
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत बाल विकास परियोजना रिवालसर ने ग्राम पंचायत हल्यातर के हल्यातर आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद को भरने के लिए स्थानीय महिलाओं से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 तक बाल विकास परियोजना कार्यालय, रिवालसर में आवेदन जमा कर सकते हैं।
आवेदिका की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच, संबंधित आंगनबाड़ी के फीडर क्षेत्र की निवासी, 12वीं पास तथा परिवार की वार्षिक आय ₹50,000 से कम होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आरक्षण, विशेष श्रेणियों तथा साक्षात्कार के आधार पर अंक दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी, रिवालसर कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें