हिमाचल प्रदेश की चर्चित आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज एसपी नूरपुर ने संभाली कमान आज
हिमाचल प्रदेश की चर्चित आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज एसपी नूरपुर ने संभाली कमान आज
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की चर्चित अधिकारी इल्मा अफरोज को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जिला पुलिस नूरपुर का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है। जिन्होंने आज अपना पदभार नूरपुर में संभाल लिया है l बीती रात इलमा अफरोज नूरपुर के वन विभाग के रेस्ट हॉउस में ठहरी थी l आईपीएस इल्मा अफरोज वर्ष 2018 बैच की अधिकारी हैं और अपनी ईमानदार, निडर तथा निष्पक्ष कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। हिमाचल प्रदेश में उन्हें कई लोग ‘आयरन लेडी’ और ‘लेडी सिंघम’ के नाम से भी जानते हैं। इससे पहले वह पुलिस जिला बद्दी में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।इल्मा अफरोज की नियुक्ति को लेकर नूरपुर और इंदौरा व फतेहपुर में ज्वाली विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न वर्गों के लोगों ने खुशी व्यक्त की है। लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में नशा तस्करी, अवैध खनन, अवैध शराब, वन अपराध भू माफिया तथा अन्य संगठित अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों का कहना है कि आज तक प्रदेश में जितने भी सरकारी आई है वह किसी भी माफिया पर अंकुश नहीं लगा सकी l गौरतलब है कि जिला पुलिस नूरपुर पंजाब और जम्मू-कश्मीर की सीमाओं से जुड़ा हुआ है, जिसके कारण यह क्षेत्र पुलिस और कानून-व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। इससे पहले एसपी अशोक रत्न और एसपी कुलभूषण वर्मा ने भी नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाए थे।
बद्दी में एसपी के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने अवैध खनन के खिलाफ कई महत्वपूर्ण अभियान चलाए थे, जिससे वह राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रही थीं। हाल ही में वह अपनी अध्ययन अवकाश (स्टडी लीव) पूरी कर सेवा में लौटी हैं और अब उन्हें नूरपुर पुलिस जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।पुलिस सेवा के साथ-साथ इल्मा अफरोज सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। वह अपने पैतृक क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक इवनिंग स्कूल का संचालन भी करती हैं। समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में उनकी विशेष रुचि रही है।जिला पुलिस नूरपुर में उनकी नियुक्ति को जिले की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें