हिमाचल में महिला जेबीटी शिक्षिका की मौत मामले में पति गिरफ्तार, डायरी में लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल में महिला जेबीटी शिक्षिका की मौत मामले में पति गिरफ्तार, डायरी में लगाए गंभीर आरोप

सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कालका क्षेत्र में किराए के कमरे में रहने वाली महिला जेबीटी शिक्षिका अनीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति रघुवीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मौके से एक डायरी मिली है, जिसमें महिला ने अपने पति और अपनी एक सहेली के बीच कथित संबंधों और मानसिक प्रताड़ना का जिक्र किया है।

जानकारी के अनुसार अनीता मूल रूप से सिरमौर जिले के सराह गांव की रहने वाली थी और सरकारी स्कूल में जेबीटी शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी। उसकी शादी वर्ष 2012 में रघुवीर के साथ हुई थी और उनका एक बेटा भी है।

मृतका की डायरी के अनुसार उसके पति और उसकी सहेली के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं, जिससे वह काफी परेशान थी। उसने लिखा था कि पति उसके सामने ही सहेली से फोन पर बात करता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

बताया जा रहा है कि 20 जून को अनीता अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। डायरी और परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने पति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कालका थाना पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया