नगर परिषद में आवारा पशुओं को हटाने का कार्यक्रम शुरू हुआ
नगर परिषद में आवारा पशुओं को हटाने का कार्यक्रम शुरू हुआ
नूरपुर : विनय महाजन /
नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष नीति महाजन की शिरकत में आज शहर वासियों की प्रमुख मांग पर अवैध पशुओ को शहर से निजात दिलाने के लिए धरातल पर जेसीबी के माध्यम से ऐसे पशुओ को उठाने का कार्यक्रम जनहित मे शुरू किया गयाl ऐसे आवारा पशुओं के कारण शहर में कई लोग घायल हुए थेl जिसको लेकर शहर वासियों में यह आशा जगी है कि नई निर्वाचित नगर परिषद जनहित में धरातल पर कुछ कार्य करने के मूड में है l देखते हैं कि नगर परिषद का यह मास्टर प्लान भविष्य में कहां तक सफल होता है यह समय बताएगाl इनके साथ नगर प्रशासन भी और कुछ सामाजिक संस्थाएं भी इसमें सहयोग दे रही है वही नीति महाजन ने शहर वासियो से अपील की है कि नगर को स्वच्छ बनाने के लिए सभी शहर वासीयो का सहयोग जरूरी है अगर क्षेत्र में कोई आवारा पशु दिखाई देते हैं तो तुरंत अपने वार्ड मेंबर को सूचित करें ताकि समस्या का समाधान हो सकेl चिरकाल से चली आ रही इस समस्या को भाजपा की नगर परिषद धरातल पर जनहित में अम्लीजामा नहीं पहना सकी जिसके कारण जनता में काफी रोष था l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें