आज होगी इन राशियों के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि
आज होगी इन राशियों के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि
मेष राशि के जातकों को आज चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. माता-पिता का सुख मिल सकता है. दूर देश की यात्रा पर जा सकते हैं. तीर्थाटन, देशाटन का योग बन रहा है. नए कार्यों से धन लाभ हो सकता है. कार्यों में विघ्न बाधाएं समाप्त होंगी. आज कोर्ट के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. आज सरकारी नौकरी मिल सकती है.
वृष राशि के लोगों के परिवार में आज शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज इन लोगों की माली हालत में सुधार हो सकता है. नए कार्य करने के अवसर मिलेंगे. घर बनाने का प्रबल योग बन रहा है. रोग शत्रु परास्त होंगे देश-विदेश की यात्रा का योग है. दांपत्य जीवन में सुधार हो सकता है.
मिथुन राशि के जातकों की आज महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी. आत्मबल से बड़े कार्य संपन्न होंगे. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने का योग बन रहा है. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी विद्या, बुद्धि, वाणी से धन अर्जित करेंगे. जीवनसाथी से सुख मिल सकता है. घर में नए मेहमान आ सकते हैं. खेल के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी.
कर्क राशि के लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज आपकी योजनाएं सफल होंगी. दूर देश की यात्रा का योग बन रहा है. आर्थिक क्षेत्र में प्रगति हो सकती है. गृह निर्माण करा सकते हैं. शिक्षा के क्षेत्र में बड़े कार्य कर सकते हैं. आय से अधिक व्यय का योग बन रहा है. आज भूमि, भवन खरीदने के अवसर मिलेंगे.
सिंह राशि के लोगों को आज व्यापार करने के नए अवसर मिलेंगे. धन की स्थिति शानदार होगी सामाजिक प्रगति का योग बन रहा है. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी. पढ़ाई के लिए विदेश जा सकते हैं. माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी विदेश से धन लाभ होगा.
कन्या राशि के लोगों के लिए आज समय अनुकूल है. इन लोगों को आज चतुर्दिक लाभ के अवसर मिलेंगे. देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आय के संसाधनों में वृद्धि होगी. कई रुके हुए कार्य संपन्न होंगे. संबंधों में मधुरता आएगी पिता का सहयोग मिलेगा.
तुला राशि के जातकों की आज योजनाएं पूर्ण होंगी. आज इन लोगों के लिए धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है. संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा दांपत्य जीवन में सुधार होने की संभावना है. रियल एस्टेट में पूंजी निवेश से लाभ होंगे. देश-विदेश घूमने जा सकते हैं सरकारी नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है.
वृश्चिक राशि के जातकों को आज व्यापार से धन लाभ हो सकता है. आज किसी तनाव में न रहें परिवार को समय देना हितकर रहेगा. आज इन लोगों की धन की स्थिति अच्छी होगी माता-पिता का सहयोग मिलेगा. आज इन लोगों को प्रॉपर्टी को लेकर विवाद समाप्त हो सकता है.
धनु राशि के लोगों का आज के दिन रुका हुआ कार्य संपन्न होगा. इन लोगों को आज प्रॉपर्टी खरीदने के अवसर मिलेंगे. माली हालत अच्छी होगी. प्रयासरत कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है. देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज समय आपके अनुकूल चल रहा है. खान-पान पर नियंत्रण रखें. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है. शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी मिलने का योग बन रहा है.
मकर राशि के लोगों को आज के दिन अपनी पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे. अपनी सेहत पर भी विशेष ध्यान दें मन को सकारात्मक दिशा में लगाएं. तेज गति से गाड़ी न चलाएं. साझेदारी में व्यापार करने से बचें आय के संसाधनों में वृद्धि हो सकती है.
कुंभ राशि के जातकों को आज अपने मन को नियंत्रण में रखना चाहिए. आय के संसाधनों में लाभ होने का योग है. अज्ञात कारणों से चिंतित रहेंगे भाग्य से सारे कार्य संपन्न होंगे. पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है. कुंभ राशि के लोग आज रियल स्टेट में पूंजी निवेश से लाभ पाएंगे.
मीन राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन कर्म क्षेत्र में बड़ा लाभ प्राप्त करने वाला साबित होगा. आप लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नए व्यापार करने के अवसर प्राप्त होंगे. गृह-निर्माण का योग बन रहा है. माता-पिता का सुख मिल सकता है आय के क्षेत्र में उन्नति होने का योग है. पारिवारिक स्थिति सुदृढ़ होगी. शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी मिल सकती. धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें