पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस पर चमन राही ने कांग्रेस जनों के साथ अर्पित किए श्रद्धासुमन

 पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस पर चमन राही ने कांग्रेस जनों के साथ अर्पित किए श्रद्धासुमन


मंडी : अजय सूर्या /

 पूर्व मुख्यमंत्री एवं आधुनिक हिमाचल के निर्माता स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर गांधी भवन मंडी में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही ने कांग्रेसजनों के साथ

उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने वीरभद्र सिंह के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें हिमाचल की राजनीति का एक युगपुरुष बताया।

चमन राही ने कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश के ऐसे अद्वितीय नेता थे, जिन्हें छह बार मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी लोकप्रियता और लंबे राजनीतिक सफर का सबसे बड़ा कारण यह था कि उन्होंने हमेशा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर राजनीति की। वे जाति, पंथ, क्षेत्र और वर्ग से ऊपर उठकर जनसेवा में विश्वास रखते थे और यही कारण था कि उन्हें प्रदेश के हर क्षेत्र में समान सम्मान और स्नेह प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि आज भी प्रदेश की जनता वीरभद्र सिंह को सम्मानपूर्वक याद करती है। उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए और शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई तथा सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई। चमन राही ने कहा कि लोगों द्वारा लगाए जाने वाले नारे “राजा नहीं फकीर है, हिमाचल की तकदीर है” उनकी जनप्रियता और जनता के साथ उनके आत्मीय संबंधों का प्रमाण हैं।

उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन के दौरान वीरभद्र सिंह को कई राजनीतिक चुनौतियों और विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हर परिस्थिति का दृढ़ता और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ सामना किया तथा अंततः जनता का विश्वास और समर्थन हमेशा उनके साथ बना रहा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर