आईटीआई गंगथ के प्रशिक्षुओं ने निकाली नशा विरोधी जागरूकता रैली

 आईटीआई गंगथ के प्रशिक्षुओं ने निकाली नशा विरोधी जागरूकता रैली


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर नशीले पदार्थों के दुरुपयोग तथा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गंगथ में नशा विरोधी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में संस्थान के प्रशिक्षुओं, प्रशिक्षकों तथा स्टाफ सदस्यों ने भाग लेकर नशा मुक्त समाज का संदेश दिया। प्रशिक्षुओं ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न नारे लगाए तथा आमजन से नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने का आह्वान किया।इस अवसर पर कार्यवाहक तहसील कल्याण अधिकारी,इंदौरा अनूप सिंह ने कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है, जिससे विशेष रूप से युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग शिक्षा, कौशल विकास तथा राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। उन्होंने सभी से नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

रैली के समापन पर प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण तथा नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने का संकल्प लिया।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर