कुम्मी में तीन दिवसीय घट्टा मेले का आगाज, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने किया शुभारंभ

 कुम्मी में तीन दिवसीय घट्टा मेले का आगाज, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने किया शुभारंभ


नेरचौक :  अजय सूर्या /

बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुम्मी में बुधवार को पारंपरिक आस्था, संस्कृति और उत्साह के प्रतीक तीन दिवसीय घट्टा मेले का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ। चार पंचायतों—कुम्मी, खादला, छातडू और चतरौर—के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले का शुभारंभ बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उद्घाटन समारोह में व्यापार मंडल नेरचौक के अध्यक्ष अमृत पाल सिंह एवं पवन सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। घट्टा मेला कमेटी के प्रधान रमेश कुमार सैनी ने मुख्य अतिथि का शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुम्मी के विद्यार्थियों ने मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिए। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया।

अपने संबोधन में विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि मेले और उत्सव हमारी समृद्ध देव संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इन परंपराओं को संरक्षित रखने और ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

मेले के उद्घाटन समारोह में चारों पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक गौरव का माहौल देखने को मिला। आगामी दो दिनों तक मेले में विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसका क्षेत्रवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर