नशा जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

 नशा जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत तहसील कल्याण अधिकारी, नूरपुर द्वारा मॉन्टेसरी कैम्ब्रिज स्कूल, राजा का बाग में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील कल्याण अधिकारी अनूप सिंह ने की।

 कार्यक्रम के अंतर्गत पेंटिंग, स्लोगन एवं लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लगभग 60 विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशे के विरुद्ध प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किए।

 इस अवसर पर अनूप सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा तथा भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी की जागरूकता और सकारात्मक सोच से ही नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव है। 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ भी दिलाई गई। विद्यालय के चेयरमैन राम किशोर महाजन एवं अध्यापकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर