हिमाचल में नई पार्टी का आगाज अपने खास पार्टी का सदस्यता अभियान हुआ शुरू
हिमाचल में नई पार्टी का आगाज अपने खास पार्टी का सदस्यता अभियान हुआ शुरू
पालमपुर
हिमाचल में थर्ड फ्रंट के रूप में अपने खास पार्टी की सदस्यता अभियान का शुभारंभ पालमपुर से किया गया और इसका शुभारंभ बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ नोएडा से स्वामी धीरज महाराज ने अपनी सदस्यता ले कर किया। पालमपुर में एक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली नोयडा से स्वामी धीरज महाराज ने कहा कि एक प्रदेश में एक तीसरे विकल्प की आवश्यकता थी जिसे अपने खास पार्टी के संस्थापक प्रवीण कुमार द्वारा किया जा रहा है जो की एक बहुत ही बड़ी बात है। उन्होंने इस दौरान ऑनलाइन अपनी सदस्यता भी ली और उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया। इस दौरान पत्रकार वार्ता में पार्टी के संस्थापक प्रवीण कुमार ने कहा कि हिमाचल में दो ही पार्टियां हैं कोई तीसरा विकल्प नहीं है और लोकतंत्र में यह व्यवस्था सही नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता आज परेशान है। कर्ज पर सरकार चल रही है। प्रदेश में आर्थिक संकट है लेकिन खर्चों में कोई कटौती नहीं की जा रही लेकिन माननीय की सैलरी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्या नौकरियां मिल नहीं रही है । बेरोजगारी चरम पर है आउटसोर्स के बाद हिमाचल में एक और नया मल्टी टास्क वर्कर का कॉन्सेप्ट ला कर और हर क्षेत्र में मित्रों की भर्ती की जा रही है ।झूठी घोषणाएं की जा रही हैं । हर जगह झूठे घोषणा पत्र,आम आदमी त्रस्त,महिलाओं के साथ बार बार मजाक किया जा रहा है और आज भी मूलभूत सुविधाओं का हाल बेहाल,खर्चा कम करने की बात पार्टी संस्थापक द्वारा की गई। इस दौरान सभी ने जय बाबे का उदघोष लगा कर पार्टी का शुभारंभ किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें