राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर चम्बा में सेवा कार्यों का आयोजन, जरूरतमंदों को वितरित की अध्ययन सामग्री व प्रसाद

 राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर चम्बा में सेवा कार्यों का आयोजन, जरूरतमंदों को वितरित की अध्ययन सामग्री व प्रसाद


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

हिमाचल प्रदेश के आधुनिक निर्माता और विकास पुरुष माने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती के अवसर पर राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन द्वारा जिला चम्बा में व्यापक स्तर पर सामाजिक और सेवा सरोकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। फाउंडेशन के ट्रस्टी नवीन चौणा की अगुवाई में हिमाचल प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग मंत्री और फाउंडेशन के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह के मार्गदर्शन में चम्बा में कई कल्याणकारी गतिविधियों का संचालन किया गया। जयंती समारोह की शुरुआत सुबह मैहला में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास से हुई, जहां फाउंडेशन के सदस्यों ने छात्राओं को किताबें, पेन और अन्य पाठ्य सामग्री वितरित की। इसके पश्चात, टीम ने घोल्टी स्थित कुष्ठ रोग अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल-चाल जाना और आवश्यक सहायता पहुंचाई। इसी कड़ी में चम्बा के भरमौर चौक पर राजा साहब की स्मृति में हलवा और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नवीन चौणा ने बताया कि राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन पिछले दो वर्षों से पूरे प्रदेश में सक्रियता से काम कर रहा है और आपदा या किसी भी जरूरतमंद परिस्थिति में लोगों की मदद के लिए हमेशा अग्रणी रहता है। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में उनके साथ कॉलेज कैंपस अध्यक्ष आर्यन भारद्वाज, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विशाल, सचिव अमन मिर्जा और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के कई कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ जुटे रहे। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का मूल संकल्प जनसेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है के विचार को धरातल पर उतारना है, जिसके तहत फाउंडेशन निरंतर कार्यरत है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर