रिवालसर क्षेत्र में 30 जून से 8 जुलाई तक विभिन्न इलाकों में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित, विद्युत विभाग ने जारी किया शेड्यूल
रिवालसर क्षेत्र में 30 जून से 8 जुलाई तक विभिन्न इलाकों में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित, विद्युत विभाग ने जारी किया शेड्यूल
रिवालसर : अजय सूर्या /
विद्युत उप-मंडल रिवालसर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत, रख-रखाव, जर्जर विद्युत उपकरणों के प्रतिस्थापन तथा विद्युत लाइनों के समीप स्थित पेड़ों की कटाई एवं छंटाई के कार्य के चलते आगामी दिनों में निर्धारित तिथियों पर विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
सहायक अभियंता विद्युत उप-मंडल रिवालसर चिंतन प्रकाश ने बताया कि यह कार्य विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ाने, संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा मानसून और प्रतिकूल मौसम के दौरान निर्बाध एवं सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 11 केवी रिवालसर-दुर्गापुर फीडर पर 30 जून और 6 जुलाई 2026 को कार्य किया जाएगा। इस दौरान रिवालसर बाजार, सर्किधर, नैना देवी, रियूर दुर्गापुर, सेरला खाबू, थीना गलू, द्रव्यास तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी प्रकार 11 केवी लेदा-कोठी फीडर पर 1 जुलाई और 7 जुलाई 2026 को रखरखाव कार्य होगा। इससे कोठी, गुरुकोठा, बरस्वान, पैन्यूली, लेदा, दसेहड़ा, हेल्यातर, मुरारी देवी तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
वहीं 11 केवी सिद्धानी-कोठीगहरी फीडर पर 2 जुलाई और 8 जुलाई 2026 को कार्य किया जाएगा। इस दौरान सिद्धानी, डहनु, बांगोट, माझ्याली, घोड़, कोठीगहरी, चौकी चन्द्रहन और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित कार्य समय से पहले पूरा हो जाता है तो बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल कर दी जाएगी। वहीं मौसम या अन्य तकनीकी कारणों से कार्य अवधि में आवश्यकतानुसार परिवर्तन भी किया जा सकता है।
विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता 01905-240245 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें