संदेश

सिया हत्याकांड का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की उठी मांग

चित्र
  सिया हत्याकांड का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की उठी मांग एसडीएम सरकाघाट के माध्यम से मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश को भेजा ज्ञापन, परिवार को आर्थिक सहायता व नौकरी देने की भी मांग सरकाघाट : अजय सूर्या  /  गोपालपुर क्षेत्र के नैण गांव की कॉलेज छात्रा सिया गुलेरिया की 13 अप्रैल को हुई निर्मम हत्या के लगभग 70 दिन बाद मामले की पुलिस जांच पूरी कर कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका है। अब स्थानीय संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और परिजनों ने इस मामले का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने तथा शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। सोमवार को सरकाघाट में विभिन्न सामाजिक संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने एकत्र होकर एसडीएम राजेंद्र गौतम के माध्यम से मुख्यमंत्री तथा हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सिया न्याय एवं यादगार मंच के संयोजक एडवोकेट सुरेश शर्मा, सह-संयोजक नंद लाल राव, पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह सहित कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने किया। इस दौरान दिवंगत सिया के पिता जोगिंदर ग...

राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर चम्बा में सेवा कार्यों का आयोजन, जरूरतमंदों को वितरित की अध्ययन सामग्री व प्रसाद

चित्र
  राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर चम्बा में सेवा कार्यों का आयोजन, जरूरतमंदों को वितरित की अध्ययन सामग्री व प्रसाद चंबा : जितेन्द्र खन्ना / हिमाचल प्रदेश के आधुनिक निर्माता और विकास पुरुष माने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती के अवसर पर राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन द्वारा जिला चम्बा में व्यापक स्तर पर सामाजिक और सेवा सरोकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। फाउंडेशन के ट्रस्टी नवीन चौणा की अगुवाई में हिमाचल प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग मंत्री और फाउंडेशन के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह के मार्गदर्शन में चम्बा में कई कल्याणकारी गतिविधियों का संचालन किया गया। जयंती समारोह की शुरुआत सुबह मैहला में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास से हुई, जहां फाउंडेशन के सदस्यों ने छात्राओं को किताबें, पेन और अन्य पाठ्य सामग्री वितरित की। इसके पश्चात, टीम ने घोल्टी स्थित कुष्ठ रोग अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल-चाल जाना और आवश्यक सहायता पहुंचाई। इसी कड़ी में चम्बा के भरमौर चौक पर राजा साहब की स्मृति में हलवा और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें स्था...

रैम्प परियोजना के अंतर्गत महिला उद्यमियों हेतु “फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट तथा उद्यमिता विकास कार्यक्रम” का आयोजन

चित्र
  रैम्प परियोजना के अंतर्गत महिला उद्यमियों हेतु “फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट तथा उद्यमिता विकास कार्यक्रम” का आयोजन केलांग : रंजीत लाहौली / केलांग, जिला उद्योग केन्द्र (DIC), लाहौल एवं स्पीति द्वारा डीपीओ कार्यालय, केलांग में महिला उद्यमियों के लिए एक दिवसीय फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट तथा उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एनआईटीकॉन लिमिटेड (NITCON Limited) के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें जिले भर से लगभग 53 महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में वन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, हस्तशिल्प सेवा केन्द्र, उद्योग विभाग तथा बैंकिंग क्षेत्र सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सुनील कौंडल, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM), एसबीआई लाहौल एवं स्पीति, नरेश दत्ता, केसीसीबी केलांग, रंजन सिंह, एसबीआई केलांग, शावन कुमार, आईसीआईसीआई बैंक केलांग सोमेश शर्मा, प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, लाहौल एवं स्पीति संतोष आनंद, सहायक निदेशक, हस्तशिल्प विभाग सुनीता, एलवीडीसी, एनआरएलएम अविनाश, एफटीओ तथा जिका वान...

डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आज 73वें बलिदान दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय नूरपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया

चित्र
  डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आज 73वें बलिदान दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय नूरपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं अखंड भारत के प्रबल समर्थक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आज 73वें बलिदान दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय जसूर नूरपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके अमूल्य योगदान को नमन किया।इस अवसर पर माननीय सांसद डॉ राजीव भारद्वाज व पूर्व विधायक रीता धीमान व जिलाध्यक्ष राजेश काका सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

अब अकेले नहीं हैं निराश्रित बच्चे, सरकार निभा रही माता-पिता की भूमिका

चित्र
  अब अकेले नहीं हैं निराश्रित बच्चे, सरकार निभा रही माता-पिता की भूमिका सरकार के स्नेह से बढ़ा बच्चों का विश्वास, सुख आश्रय योजना से बदल रही जिंदगी हर बच्चे की पहली सीख उसके माता-पिता से ही शुरू होती है। माता-पिता अपने बच्चों की हर जरूरत को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं। लेकिन यह सौभाग्य सभी बच्चों को प्राप्त नहीं होता। प्रदेश में अनेक ऐसे बच्चे हैं, जिनके सिर से बचपन में ही माता-पिता का साया उठ जाता है। ऐसे बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक अभिनव पहल करते हुए कानून बनाया है, जिसके तहत निराश्रित बच्चों को चिल्ड्रन आॅफ स्टेट का दर्जा प्रदान किया गया है। इस व्यवस्था के माध्यम से सरकार इन बच्चों के अभिभावक की भूमिका निभा रही है। सरकार न केवल उनकी शिक्षा और पालन-पोषण का पूरा खर्च वहन कर रही है, बल्कि उन्हें जेब खर्च, भ्रमण और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवा रही है, ताकि उन्हें कभी यह महसूस न हो कि उनके माता-पिता उनके साथ नहीं हैं। वर्तमान राज्य सरकार इस पहल के अंतर्गत प्रदे...

रिवालसर क्षेत्र में 30 जून से 8 जुलाई तक विभिन्न इलाकों में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित, विद्युत विभाग ने जारी किया शेड्यूल

चित्र
  रिवालसर क्षेत्र में 30 जून से 8 जुलाई तक विभिन्न इलाकों में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित, विद्युत विभाग ने जारी किया शेड्यूल रिवालसर : अजय सूर्या /  विद्युत उप-मंडल रिवालसर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत, रख-रखाव, जर्जर विद्युत उपकरणों के प्रतिस्थापन तथा विद्युत लाइनों के समीप स्थित पेड़ों की कटाई एवं छंटाई के कार्य के चलते आगामी दिनों में निर्धारित तिथियों पर विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उप-मंडल रिवालसर चिंतन प्रकाश ने बताया कि यह कार्य विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ाने, संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा मानसून और प्रतिकूल मौसम के दौरान निर्बाध एवं सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 11 केवी रिवालसर-दुर्गापुर फीडर पर 30 जून और 6 जुलाई 2026 को कार्य किया जाएगा। इस दौरान रिवालसर बाजार, सर्किधर, नैना देवी, रियूर दुर्गापुर, सेरला खाबू, थीना गलू, द्रव्यास तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी प्रकार 11 केवी लेदा-कोठी फीडर प...

कृषि मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया

चित्र
  कृषि मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया  नूरपुर : विनय महाजन / नगरोटा सूरियां, कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, नगरोटा सूरियां में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह का हिमाचल प्रदेश के विकास और जनकल्याण में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने अपने दीर्घ सार्वजनिक जीवन के दौरान प्रदेश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा प्रदान की तथा राज्य को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।   उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह दूरदर्शी नेतृत्व, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा विकासोन्मुख सोच के लिए सदैव स्मरण किए जाएंगे। उनके नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, सिंचाई, पेयजल तथा आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य संपन्न हुए, जिनका लाभ आज भी...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: