संदेश

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 28-29 जुलाई को कुल्लू दौरे पर

चित्र
  लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 28-29 जुलाई को कुल्लू दौरे पर कुल्लू,  लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 28 एवं 29 जुलाई को जिला कुल्लू के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ-साथ महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 जुलाई को प्रातः 9:45 बजे मंत्री लारजी पहुंचेंगे। यहां वे सुचेहान-शांगढ़ सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद ट्रेहरा पुल का शिलान्यास करेंगे तथा कुल्लू-मनाली लेफ्ट बैंक सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे। 29 जुलाई को प्रातः 11:30 बजे मंत्री कुल्लू से प्रस्थान कर भुंतर-मणिकर्ण सड़क का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे वे जरी पहुंचेंगे, जहां निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मंत्री के इस दौरे के दौरान लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ क्षेत्र में सड़क एवं पुल निर्माण से जुड़े विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

कारगिल के रणबांकुरों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

चित्र
  कारगिल के रणबांकुरों के शौर्य और बलिदान को किया नमन कुल्लू, भूतपूर्व सैनिक लीग कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति द्वारा कारगिल विजय दिवस का आयोजन बहुउद्देश्यीय भवन में किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता के लीग के अध्यक्ष सेवानिवृत ब्रिगेडियर टी.एस. ठाकुर ने की।      इस अवसर पर कारगिल युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके अदम्य साहस, वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया गया।       ठाकुर ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह दिवस कारगिल के अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर है। वर्ष 1999 में भारतीय सैनिकों ने अत्यंत विषम परिस्थितियों में अद्वितीय शौर्य का परिचय देते हुए दुश्मनों को परास्त कर देश की सीमाओं की रक्षा की थी। यह विजय पूरे राष्ट्र के लिए गर्व और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का ऋण कभी चुका...

कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

चित्र
  कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि नाहन   कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज रविवार को सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर सांसद सुरेश कश्यप, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने देश के अमर शहीदों को पुष्पचक्र भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने उपस्थित लोगों को देश की एकता व अखंडता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दी तथा कहा कि हमारे वीर सैनिकों की बदौलत ही हमारे देश को सीमाएं सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें उन अमर शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने परिवार, सुख सुविधाओं तथा अपने जीवन की परवाह न करते हुए राष्ट्रहित में अपने प्राण निछावर किए। हमारे वीर सैनिकों का भारत की सीमाओं की रक्षा और तिरंगे की आन-बान और शान को कायम रखना लक्ष्य था। सांसद सुरेश कश्यप ने 27वें कारगिल विजय दिवस की बधाई देते हुए कहा...

करगिल विजय दिवस पर ज्योति होटल कंडवाल में शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

चित्र
  करगिल विजय दिवस पर ज्योति होटल कंडवाल में शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर करगिल विजय दिवस के अवसर पर आज ज्योति होटल, कंडवाल में करगिल युद्ध के अमर शहीदों की पावन स्मृति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजनबीजेपी विधायक नूरपुर रणबीर सिंह निक्का द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद द्वारा की गई। इस अवसर पर कांगड़ा-चम्बा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डा. राजीव भारद्वाज जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।आज के इस कार्यक्रम में करगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, शौर्य एवं राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कांगड़ा चंबल लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज व नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने अपने संदेश में मौजूदा हजूम को बताया कहा कि करगिल के वीर सैनिकों का त्याग और पराक्रम सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर करगिल एवं अन्य वीर शहीदों के परिजनों को सम्म...

चम्बा में अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले का हुआ शुभारंभ, राज्यपाल ने ध्वजारोहण करके किया आगाज

चित्र
चम्बा में अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले का हुआ शुभारंभ, राज्यपाल ने ध्वजारोहण करके किया आगाज  चंबा : जितेन्द्र खन्ना / सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक चम्बा का अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला आज विधिवत शुरू हुआ। प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने पारंपरिक कुंजड़ी मल्हार गायन के बीच ऐतिहासिक चौगान में ध्वजारोहण कर मिंजर मेले का शुभारंभ किया। अब 2 अगस्त को मेले का समापन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। आज मिर्जा परिवार के मुखिया एजाज मिर्जा ने परंपरा का निर्वहन किया। हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग सदियों से ऐतिहासिक मेले को मनाते आ रहे हैं। इससे पूर्व नगर परिषद चम्बा के कार्यालय से शोभायात्रा आरंभ होकर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंची। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े की थाप पर विभिन्न सांस्कृतिक दलों के कलाकार थिरकते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। शहर के मंदिरों की पूजा-अर्चना और मिंजर अर्पित करने के बाद चौगान मैदान तक शोभायात्रा निकाली गई। चौगान में शुभारंभ समारोह का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त चम्बा अमित मैहरा ने मुख्यातिथि सहित सभी गणमानयों का स्वागत किया। अपने संबोधन में र...

कारगिल विजय दिवस पर शहीद श्रवण कुमार को श्रद्धांजलि, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने किया पौधारोपण

चित्र
  कारगिल विजय दिवस पर शहीद श्रवण कुमार को श्रद्धांजलि, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने किया पौधारोपण रिवाल्सर : अजय सूर्या / कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर पीएम श्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवाल्सर में शहीदों की वीरता और बलिदान को समर्पित श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने विद्यालय परिसर में स्थापित कारगिल युद्ध के वीर शहीद श्रवण कुमार की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा देश की रक्षा में उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, विद्यालय परिवार तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर शहीद श्रवण कुमार को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर "शहीद श्रवण कुमार अमर रहें", "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के देशभक्ति नारों से गूंज उठा, जिससे वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम के उपरांत विधायक इंद्र सिंह गांधी एवं ...

खुखनियाड़ा सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अभिषेक को दी गई अंतिम विदाई

चित्र
  खुखनियाड़ा सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अभिषेक को दी गई अंतिम विदाई फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / खुखनियाड़ा सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सुनेट निवासी अभिषेक का रविवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजनों, रिश्तेदारों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया, जिला परिषद सदस्य रघुबीर सिंह पठानिया, कुटवासी पंचायत के प्रधान हरपाल सिंह उर्फ छोटू, हेम राज सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। गौरतलब है कि अभिषेक की मृत्यु खुखनियाड़ा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में हुई थी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: